MGNREGA Attendance Online Check 2024 |मनरेगा हाजिरी कैसे चेक करें?

MGNREGA Attendance Online Check

MGNREGA Attendance Online Check 2024: महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को वर्ष 2006 में ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू किया गया था। इस योजना के तहत ग्रामीण नागरिकों को प्रति वर्ष 100 दिनों का गारंटी रोजगार उनके अपने गांव में दिया जाता है।

मनरेगा योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबी की संख्या में कमी लाना और रोजगार के अवसर बढ़ाना है। इस योजना के अंतर्गत पात्र श्रमिकों के लिए जॉब कार्ड जारी किए जाते हैं और सरकारी पोर्टल पर रोजगार से संबंधित जानकारी नियमित रूप से उपलब्ध कराई जाती है।

Join Whatsapp Join Now
Join Telegram Join Now

मनरेगा योजना से जुड़े श्रमिक महात्मा गांधी नरेगा की आधिकारिक वेबसाइट https://nrega.nic.in/ पर जाकर अपने Attendance की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस पोस्ट में हम आपको यह बताएंगे कि MGNREGA Attendence Online कैसे चेक करें।

MGNREGA Attendance Online Check 2024

  1. सबसे पहले आपको महात्मा गांधी नरेगा की आधिकारिक वेबसाइट https://nrega.nic.in/ पर जाना होगा।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर आपको मेनू में Key Features पर क्लिक करना होगा।
  3. जैसे ही आप Key Features पर क्लिक करेंगे, एक मेनू खुलेगा। उसमें आपको Reports (State) विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  4. Reports (State) पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा। उसमें आपको Panchayats GP/PS/ZP विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  5. अगले पेज पर आपको Gram Panchayats विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  6. अब आपको Generate Reports वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  7. इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जहां पर आपको अपना राज्य चुनना होगा।
  8. राज्य का चयन करने के बाद आपको वित्तीय वर्ष, जिला, ब्लॉक और पंचायत का चयन करना होगा।
  9. जानकारी भरने के बाद आपको Proceed बटन पर क्लिक करना होगा।
  10. अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमें R2.Demand, Allocation & Musteroll विकल्प दिखेगा। यहां पर आपको Alert On Attendance पर क्लिक करना होगा।
  11. क्लिक करते ही आपके सामने मनरेगा हाजिरी से संबंधित सारी जानकारी खुल जाएगी। यहां से आप देख सकते हैं कि आपने कितने दिनों तक काम किया है और आपकी Attendance क्या है।
संबंधित जानकारियाँ
* MGNREGA Uttar Pradesh Job Card List 2024 | उत्तर प्रदेश मनरेगा जॉब कार्ड लिस्ट
* MGNREGA Wage Rate 2024-25: मनरेगा मजदूरी रेट
* MGNREGA Job Card List 2024 – नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट (State – Wise), Job Card Download
* NREGA Job Card Download Process 2024 | नरेगा जॉब कार्ड डाउनलोड
* NREGA Punjab Job Card List | नरेगा पंजाब जॉब कार्ड लिस्ट 2024
Join Whatsapp Join Now
Join Telegram Join Now

Related Schemes

Join GroupJoinJoin ChannelJoin