Ladki Bahin Yojana Apply Online 2024: माझी लड़की बहिन योजना की शुरुआत महाराष्ट्र सरकार द्वारा किया गया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा राज्य के अंतिम बजट के दौरान 28 जून 2024 को लड़की बहिन योजना की शुरुआत की गई। यह योजना खास तौर पर राज्य की महिलाओं के लिए है।
Ladki Bahin Yojana Maharashtra Detail
महाराष्ट्र सरकार द्वारा लाए गए Majhi Ladki Bahin Yojana के तहत Maharashtra State की महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जाती है। इस योजना के माध्यम से राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाया जाता है। इस योजना के तहत राज्य की विवाहित, विधवा, तलाकशुदा, निराश्रित महिलाएं आवेदन कर सकती हैं।
लड़की बहिनी योजना क्या है?
माझी लड़की बहिन योजना एक ऐसी योजना है जो महाराष्ट्र की महिलाओं को ध्यान में रखकर राज्य सरकार द्वारा शुरू किया गया है। इस योजना का खास उद्देश्य यह है कि 21 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को प्रतिमाह 1,500 रुपए की वित्तीय मदद सरकार द्वारा दी जाए। इस मदद के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
Ladki bahin yojana maharashtra के लिए राज्य सरकार द्वारा Application Process 1 जुलाई 2024 से शुरू कर दी गई है। महाराष्ट्र की रहने वाली जो भी महिलाएं इसके लिए आवेदन करने के बारे में सोच रही हैं, उन्हें इस पोस्ट में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।
Ladki Bahin Yojana Overview 2024
| योजना का नाम | Mazi Ladki Bahini Yojana |
| योजना का लाभ | महिलाओं को प्रति माह 1500 रुपये मिलेंगे |
| किसने शुरू की | मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने |
| योजना की शुरुवात | महाराष्ट्र अंतरिम बजट 2024 |
| लाभार्थी | महाराष्ट्र राज्य की महिलायें |
| आयु सीमा | 21 वर्ष से 60 वर्ष की महिलायें |
| आवेदन की तिथियां | 1 जुलाई 2024 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 30 नवंबर 2024 |
| उद्देश्य | महिलाओ को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना |
| मिलने वाली धनराशि | 1500 रुपये प्रति माह |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
| योजना वेबसाइट | Ladki Bahini Yojana |
| आधिकारिक वेबसाइट | Ladki Bahin Yojana Website |
Majhi Ladki Bahin Yojana Latest Update
ताजा अपडेट के अनुसार Maharashtra Government द्वारा राज्य के अंतिम बजट के दौरान इस योजना को शुरू किया गया है। योजना के तहत राज्य की एक करोड़ 50 लाख से अधिक महिलाओं को लड़की बहिन योजना फर्स्ट इंस्टॉलमेंट प्राप्त हो चुकी है। महिलाओं के खाते में डीबीटी के माध्यम से ₹3000 ट्रांसफर किए जा चुके हैं।
महाराष्ट्र राज्य की कई महिलाएं दस्तावेज और अन्य व्यक्तिगत कारणों के चलते लाड़की बहिण योजना में आवेदन नहीं कर सकीं, जिससे उन्हें इस लाभकारी योजना का लाभ नहीं मिल सका। इसे ध्यान में रखते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग ने राज्य सरकार को आवेदन की समय सीमा बढ़ाने का सुझाव दिया था। इस सुझाव को राज्य सरकार ने स्वीकार कर लिया। अब महिलाएं 30 नवंबर 2024 तक आवेदन कर सकती हैं।
हालांकि महाराष्ट्र में इस समय विधानसभा चुनाव चल रहे हैं इसलिए 23 नवंबर तक माझी लड़की बहिनी योजना के तहत महिलाएं आवेदन नहीं कर पाएंगीं। चुनाव के बाद नई सरकार बनने के बाद आवेदन की प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी रहेगी। इसके बाद महिलाएं ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर सकती हैं और उन्हें हर माह ₹1500 की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
Ladki Bahin Yojana Important Details 2024
| आवेदन की शुरुवात | 1 जुलाई 2024 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 15 जुलाई 2024 |
| आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई गई | 30 नवंबर 2024 |
| प्रारूप चयन सूची जारी | 16 से 20 जुलाई |
| प्रारूप सूची पर आपत्ति, शिकायत | 21 से 30 जुलाई |
| लाभार्थी अंतिम चयन सूची जारी | 1 अगस्त |
| योजना का लाभ मिलना शुरू | 14 अगस्त से |
| पैसा ट्रांसफर करने की तिथि | हर महीने 15 तारीख तक |
माझी लाड़की बहिन योजना Important Dates 2024

Ladki Bahin Yojana Maharashtra Eligibility
इस योजना का लाभ लेने के लिए राज्य सरकार द्वारा लाभार्थी और जरूरतमंद महिलाओं का चुनाव किया जाता है। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा कुछ दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। यदि आप भी Majhi Ladki Bahini Yojana के लिए आवेदन करने के बारे में सोच रही हैं तो आपको नीचे इसकी Eligibility के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है।
- इस योजना का लाभ केवल महाराष्ट्र राज्य की महिलाओं को ही मिलेगा।
- लड़की बहिनी योजना में आवेदन करने वाली महिलाओं की उम्र 21 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होना चाहिए।
- इस योजना के लिए केवल विवाहित, विधवा तलाकशुदा और निराश्रित महिलाएं ही आवेदन कर सकते हैं।
- आवेदन करने वाली महिला के परिवार की Income 2.5 लाख रुपए से अधिक नहीं होना चाहिए।
- महिला या महिला के परिवार के सदस्य किसी भी प्रकार के आयकर के दायरे में नहीं आना चाहिए।
- लड़की बहिनी योजना के लिए आवेदन करने वाली महिलाओं के पास आधार कार्ड होना चाहिए।
- आधार कार्ड और बैंक अकाउंट एक दूसरे से लिंक होना भी चाहिए।
- महिला के परिवार में ट्रैक्टर के अलावा किसी भी अन्य प्रकार का चौपहिया वाहन नहीं होना चाहिए।
Ladki Bahin Yojana Documents
महाराष्ट्र मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना के लिए कुछ आवश्यक दस्तावेज हैं जो आवेदन के समय आपको जरुरत पड़ सकते हैं। इस डॉक्यूमेंट के बारे में नीचे लिस्ट दी गई है।
- आवेदक का आधार कार्ड
- आवेदक का वोटर आईडी कार्ड
- आवेदक का पासपोर्ट साइज फोटो
- आवेदक का बैंक पासबुक
- आधार से लिंक मोबाइल नंबर
- व्यक्ति का निवास प्रमाण पत्र
- महिला का राशन कार्ड
- आवेदन फार्म और स्वघोषणा-पत्र
Ladki bahin yojana online apply 2024
मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना के लिए Online Application की प्रक्रिया Maharashtra Government के द्वारा 1 जून 2024 से शुरू कर दी गई है। Ladki Bahin Yojana Online Apply Link पर क्लिक करके इसमें आवेदन कर सकती हैं। महिलाएं योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकती हैं। आपको Ladki Bahin Online Apply Process के बारे में बताया जा रहा है।
- सबसे पहले Majhi Ladkhi Bahin Yojana के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट पर Applicant Login विकल्प पर क्लिक करें।
- उसके बाद Create Account पर क्लिक करें और Registration Process को पूरा करें।
- रजिस्ट्रेशन में पूरा नाम (आधार के अनुसार), मोबाइल नंबर डालकर और पासवर्ड डालें और रजिस्टर करें।
- उसके बाद आपके मोबाइल पर OTP आएगा। Verify OTP पर क्लिक करें।
- अब फिर से अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
- उसके बाद Application of Mukhyamantri Majhi Ladki Bahin Yojana पर क्लिक करें।
- अब अपना आधार नंबर डालें और कैप्चा कोर्ड भरें। फिर Valid Aadhar पर क्लिक करें।
- फिर आवेदन फार्म में अपना नाम, पता, जिला, महानगर पालिका, ग्राम का नाम, आधार कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर बैंक बैंक अकाउंट इत्यादि दर्ज करें।
- इसके बाद भरे हुए फार्म के साथ आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- दस्तावेज और फॉर्म भरने के बाद Accept पर क्लिक करके प्रिंट आउट ले लें।
- इस प्रकार आपका माझी लड़की बहिनी योजना के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन पूरा हो जाता है।
Majhi Ladki Bahin Yojana Online Form 2024 (PDF Download)
माझी लड़की बहिनी योजना के लिए आवेदन करते समय यदि आप ऑनलाइन आवेदन नहीं करना चाहते हैं तो आप ladki bahin yojana online form 2024 PDF को डाउनलोड कर सकते हैं। इसलिए यदि आप आवेदन करना चाहती है तो आपको आवेदन के साथ हामीपत्र भी जोड़ना आवश्यक है। Ladki Bahin Yojana Online Apply Maharashtra Official Website पर जाकर लड़की बहिनी योजना का आवेदन किया जाता है।
👉 Ladki Bahin Yojana Form 2024 PDF Download – Download Form
लड़की बहिन योजना यादी 2024
- सबसे पहले आपको अपने शहर के महानगरपालिका की आधिकारिक वेबसाइट खोलना है।
- उसके बाद आपको वेबसाइट में Schemes विकल्प पर क्लिक करना है।
- नया पेज खुलने के बाद Majhi Ladki Bahin Yojana Yadi 2024 pdf विकल्प पर क्लिक करना है।
- उसके बाद आपको अपना वार्ड/ब्लाक का चयन करना है।
- फिर माझी लड़की बहिन योजना यादि ओपन हो जाएगी।
- इस सूची में आप अपना नाम चेक कर सकते हैं।
माझी लड़की बहिन योजना FAQS
माझी लड़की बहिनी योजना महाराष्ट्र सरकार द्वारा शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से महिलाओं और लड़कियों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को मदद मिलती है।
माझी लड़की बहिन योजना के लिए आवेदन करने वाली महिला महाराष्ट्र की निवासी होनी चाहिए। महिला की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए और उसके परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से कम होनी चाहिए। इसके अलावा अगर परिवार में कोई आयकरदाता है या सरकारी सेवा में है तो वे इस योजना के पात्र नहीं हैं।
इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹1,500 की वित्तीय सहायता मिलती है। इसके अलावा ओबीसी और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की लड़कियों की कॉलेज की फीस भी माफ की जाती है।
आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से किया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन के लिए सरकारी पोर्टल ladakibahin.maharashtra.gov.in पर जाकर आवेदन किया जा सकता है। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं ग्रामसेवक या अंगणवाडी सेविकाओं की मदद से आवेदन कर सकती हैं।
नहीं, माझी लड़की बहीण योजना केवल उन महिलाओं के लिए है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और जिनकी वार्षिक आय ₹2.5 लाख से कम है। जिन परिवारों में सरकारी या सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं, वे इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते।



















