Ladli Behna Awas Yojana 2024: मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहना आवास योजना का संचालन किया जाता है। इस योजना के तहत महिलाओं के बैंक खाते में सरकार द्वारा वित्तीय सहायता दी जाती है ताकि प्रधानमंत्री आवास योजना की तर्ज पर राज्य की गरीब महिलाएं भी पक्का मकान बना सके।
मध्य प्रदेश सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए लाड़ली बहना आवास योजना 2024 शुरू की है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य उन महिलाओं को स्थायी मकान देना है जो बेघर हैं या कच्चे मकानों में रह रही हैं।
Ladli Behna Awas Yojana 2024
मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना के अंतर्गत लाभार्थी महिलाओं को राज्य सरकार द्वारा पक्का घर बनाने के लिए 1,30,000 रुपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। यह राशि लाभार्थी महिलाओं को तीन किस्तों में दिया जाता है।
लाडली बहना आवास योजना के अंतर्गत पहली किस्त ₹25,000 की होती है। दूसरी किस्त में राज्य सरकार द्वारा 85,000 रुपए की मदद की जाती है। तीसरी किस्त के माध्यम से बेनिफिशियरी के खाते में ₹20, 000 की राशि ट्रांसफर की जाती है।
Ladli Behna Awas Yojana का Benefit
मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना का लाभ राज्य के 4 लाख 75 हजार से अधिक नागरिकों को मिलने वाला है। इस योजना के अंतर्गत उन महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा जिन्हें अब तक किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल पाया है।
लाडली बहना आवास योजना के माध्यम से राज्य में जो भी आवासहीन गरीब महिलाएं हैं उन्हें राज्य सरकार इस योजना के तहत सरकारी सहायता प्रदान करेगी और उनका पक्का मकान बनाकर देगी।
- सरकार द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार पक्के मकान का निर्माण होगा।
- मकान निर्माण के लिए आवश्यक धनराशि का प्रावधान किया जाएगा।
- बिजली, पानी, शौचालय आदि की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।
Ladli Behna Awas Yojana की उद्देश्य
लाड़ली बहना आवास योजना 2024 का प्रमुख उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आवास मुहैया कराना है ताकि महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें। पक्का मकान बनने से महिलाओं को कई सारी सुविधाएं मिलेंगी। उनके जीवन स्तर में सुधार आएगा। राज्य सरकार की यह योजना महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
Ladli Behna Awas Yojana Required Doccuments
लाडली बहना आवास योजना के अंतर्गत लाभ लेने के लिए आवेदक के पास नीचे दिए गए दस्तावेज का होना जरूरी है। इन डॉक्यूमेंट्स के अभाव में वे योजना का लाभ लेने से वंचित हो सकती हैं।
- आधार कार्ड
- पते का प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक खाता पासबुक (आधार लिंक)
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
Ladli Behna Awas Yojana के लिए Eligiblity
- मध्य प्रदेश की स्थायी निवासी महिलाएं इस योजना के लिए पात्र हैं।
- बेघर महिलाएं या वे महिलाएं जो कच्चे मकानों में रह रही हैं इस योजना का लाभ ले सकती हैं।
- आवेदक महिला की आयु 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- महिला के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।
Ladli Behna Awas Yojana Registration Date
25 दिसंबर 2024 से योजना में आवेदन शुरू हो चुका है। यदि आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहती हैं तो आपको इस बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने नजदीकी ग्राम पंचायत या नगर पालिका कार्यालय से संपर्क करना होगा।
Ladli Behna Awas Yojana Apply Process
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और योजना का आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें।
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
- आवश्यक दस्तावेज़ जैसे आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र फॉर्म के साथ लगाएं।
- भरे हुए आवेदन फॉर्म को अपने नजदीकी ग्राम पंचायत या नगर पालिका कार्यालय में जमा करें।
- इस प्रकार आपका रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।




















