MP Kanya Vivah Yojana: इस योजना में दुल्हन को मिलेगा 55 हजार कैश, कैरे करें अप्लाई?

MP Kanya Vivah Yojana

Key Points:

  • 2006 में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की हुई शुरुआत
  • सरकार द्वारा दुल्हन को 55 हजार रुपए मिलते हैं
  • सिर्फ सामूहिक विवाह कार्यक्रम करने पर ही मिलता है

Key Points:

  • 2006 में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की हुई शुरुआत
  • सरकार द्वारा दुल्हन को 55 हजार रुपए मिलते हैं
  • सिर्फ सामूहिक विवाह कार्यक्रम करने पर ही मिलता है

MP Kanya Vivah Yojana: मध्य प्रदेश में रहने वाले गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए राज्य सरकार द्वारा कई प्रकार की योजनाएं चलाई जाती है। इन योजनाओं के माध्यम से सरकार जरूरतमंद जनता की मदद करती है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के माध्यम से मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आर्थिक सहायता अपना विवाहित महिलाओं को दिया जाता है।

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 2006 में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना को लाया गया था जिसका मुख्य उद्देश्य था कि गरीब परिवारों की लड़कियों को आर्थिक सहायता दिया जा सके ताकि वह शादी के बाद आसानी से अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर सके।

Join Whatsapp Join Now
Join Telegram Join Now

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना मध्य प्रदेश के तहत दुल्हन को राज्य सरकार की तरफ से 55000 नगद और 32 इंच का टीवी, पंखा, अलमारी, बेड और भी बहुत कुछ दिया जाता है। आईए जानते हैं कि इस योजना का लाभ आप कैसे ले सकती हैं और इसके लिए किस तरह से आपको अप्लाई करना है?

कब शुरू हुई थी मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना?

मध्य प्रदेश सरकार ने MP Kanya Vivah Yojana की शुरुआत 2006 में की थी। इस योजना को शुरू करने का मकसद यह था कि आर्थिक रूप से कमजोर बेटियों की शादी में सरकार मदद कर सके। इस योजना के तहत बेटी के परिवार पर शादी के खर्च का बोझ ना पड़े इसके लिए सरकार आर्थिक रूप से दुल्हन की सहायता करती है। लेकिन खास बात यह है कि यह राशि सिर्फ उन लड़कियों को दिया जाता है जिनकी शादी सामाजिक विवाह कार्यक्रम के तहत कराई जाती है।

कौन ले सकता है MP Kanya Vivah Yojana का लाभ

मध्य प्रदेश सरकार की इस योजना का लाभ लेने के लिए मध्य प्रदेश राज्य का मूल निवासी होना आवश्यक है। शादी के वक्त लड़की की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए और इस लड़के से शादी हो रही है उसकी उम्र कम से कम 21 वर्ष होनी चाहिए।

इस योजना का लाभ लेने के लिए एक शर्त यह भी है कि वैवाहिक कार्यक्रम सामूहिक विवाह कार्यक्रम में होनी चाहिए। यदि कोई परिवार बेटी की शादी अपने प्राइवेट फंक्शन में करता है तो उसे इस योजना का लाभ नहीं दिया जाता है। योजना के तहत तलाकशुदा लड़कियों को भी फायदा मिलता है, लेकिन उनके तलाक का पेपर वैलिड होना चाहिए।

कन्या विवाह योजना में दुल्हन को क्या-क्या मिलता है?

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत दुल्हन के अकाउंट में 49000 सीधे जमा किए जाते हैं। यह राशि राज्य सरकार द्वारा दिया जाता है। इसके अलावा ₹6000 समूहिक विवाह कार्यक्रम के दौरान दिए जाते हैं।, स्क्रीन के तहत दुल्हन को एक एलपीजी गैस कनेक्शन, 32 इंच का टीवी, पंखा और बेड, एक प्रेशर कुकर और स्टील की अलमारी दी जाती है।

सामूहिक विवाह कार्यक्रम में दुल्हन को दी जाने वाली सामानों के लिस्ट में एक दीवार घड़ी और डाइनिंग टेबल भी दिया जाता है। इसके अलावा दुल्हन को साड़ियां, जूते और बर्तन वगैरह भी दिए जाते हैं।

MP Kanya Vivah Yojana के लिए अप्लाई कैसे करें?

यदि आप मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का लाभ लेना चाहते हैं और आप मध्य प्रदेश के स्थाई निवासी हैं तो आप इस योजना में अप्लाई करके इसका लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इस योजना में अप्लाई करने के लिए आपको अपने नजदीकी नगर निगम या पंचायत ऑफिस जाना होगा।

यहां पर आपको कन्या विवाह योजना का फॉर्म लेकर उसमें सही-सही जानकारी भरना होगा फिर जरूरी डॉक्यूमेंट के साथ इसे वहीं पर जमा करना होगा। आपके द्वारा दी गई एप्लीकेशन और उसकी जानकारी को अधिकारियों द्वारा वेरीफाई किया जाएगा। उसके बाद यदि सब कुछ सही रहता है तो आपकी अर्जी को स्वीकार कर लिया जाएगा।

इसके बाद आपको राज्य सरकार द्वारा निर्धारित तिथि पर सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शादी करनी होगी। शादी के वक्त आपको तुरंत ही ₹6000 मिल जाएंगे और बाकी के पैसे दुल्हन के अकाउंट में सीधे डीबीटी के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा ट्रांसफर कर दिए जाएंगे।

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना डॉक्युमेंट्स

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का लाभ लेने के लिए कुछ डाक्यूमेंट्स का होना बहुत ही आवश्यक है। फॉर्म भरते समय आपको इन डॉक्यूमेंट को जमा करना होता है तभी आपका आवेदन शिकार होता है और आप योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के हकदार माने जाते हैं।

  • आधार कार्ड (दूल्हा और दुल्हन का)
  • आयु प्रमाण पत्र (दोनों का)
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • यदि लड़की का तलाक हो गया है तो तलाक के पेपर्स और बैंक अकाउंट की डिटेल होनी चाहिए।

Join Whatsapp Join Now
Join Telegram Join Now

Related Schemes

Join GroupJoinJoin ChannelJoin