Maiya Samman Yojana Status Check: झारखंड राज्य की माताओं और बहनों के लिए एक खुशखबरी है। झारखंड सरकार ने मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना 2024 के तहत महिलाओं को हर महीने ₹1000 देने का ऐलान किया है। यदि आप भी इस योजना के बारे में ज्यादा जानकारी चाहते हैं तो इस पोस्ट को पूरा पढ़ें।
मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना में यदि आपने अभी तक आवेदन नहीं किया है और आप आवेदन करना चाहती हैं तो आप नीचे दिए गए प्रक्रिया के तहत आवेदन आवेदन कर सकती हैं। इसके अलावा यदि अपने आवेदन कर दिया है तो आप अपना नाम मैया सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पता कर सकते हैं।
इसके साथ-साथ अपने नजदीकी पंचायत भवन, कॉमन सर्विस सेंटर केंद्र, आंगनबाड़ी केंद्र में जाकर अपना आधार कार्ड दिखाकर भी अपना Application Status चेक कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आप कैसे स्टेप बाय स्टेप Maiya Samman Yojana Status Check कर सकते हैं।
Mukhymantri Maiya Samman Yojana status check
झारखंड सरकार ने महिलाओं की मदद करने के लिए मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना शुरू किया है। इस योजना के तहत राज्य की महिलाओं को सालाना ₹12000 की आर्थिक मदद दी जाती है। प्रत्येक महिला को हर महीने ₹1000 डीबीटी के माध्यम से उनके अकाउंट में ट्रांसफर किया जाता है। इस योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया 1 अगस्त 2024 से लेकर 15 अगस्त 2024 तक किया जा सकता है।
Maiya Samman Yojana status check benefits
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी ने मैया सम्मान योजना को शुरू किया है। इस योजना के तहत झारखंड राज्य की गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को राज्य सरकार द्वारा हर महीने ₹1000 उनके अकाउंट में दिया जाता है। इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य यह है की छोटी-मोटी जरूरत को पूरा करने के लिए महिलाओं को किसी दूसरे पर निर्भर न रहना पड़े।
मैया सम्मान योजना की राशि हर महीने 15 तारीख को महिलाओं के बैंक खाते में आ जाती है। आप घर बैठे अपने मोबाइल से मैया सम्मान योजना की राशि का स्टेटस देख सकते हैं। इसके अलावा झारखंड मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी आप अपने पेमेंट स्टेटस को पता कर सकते हैं।
Maiya Samman Yojana status check required document
- आधार कार्ड
- आवेदन आवेदन पत्र की संख्या
- राशन कार्ड
- मोबाइल नंबर
Maiya Samman Yojana status check required eligibility
जो महिलाएं मैया सम्मान योजना के लिए आवेदन करना चाहती हैं उनके लिए राज्य सरकार द्वारा कुछ पात्रता निर्धारित किया गया है। इसी पात्रता के आधार पर लाभार्थी महिलाओं को योजना के तहत लाभ दिया जाएगा।
- आवेदक महिला झारखंड राज्य का मूल निवासी हो।
- महिला के परिवार की सालाना आमदनी ₹1 लाख से कम हो।
- महिला के पास अपना बैंक खाता हो जो आधार से लिंक हो।
- झारखंड की गरीब परिवारों की महिलाएं योजना के लिए पात्र हैं।
- महिला के परिवार में कोई सरकारी नौकरी में ना हो।
- महिला या महिला के परिवार का कोई सदस्य आयकर दाता ना हो।
Mukhymantri Maiya Samman Yojana status check कैसे करें?
- मैया सम्मान योजना का स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले अपने नजदीकी पंचायत कार्यालय में जाएं।
- यदि आपके आसपास कॉमन सर्विस सेंटर है तो वहां पर भी जा सकते हैं।
- अब वेबसाइट पर जाकर लॉगिन विकल्प पर क्लिक करें।
- अपना यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके पासवर्ड पोर्टल में लॉगिन करें।
- लॉगिन करने के बाद स्टेटस चेक पर क्लिक करें।
- उसके बाद अपना मोबाइल नंबर और आधार नंबर दर्ज करें।
- अपने मोबाइल पर आए हुए ओटीपी को डालें और वेरीफाई करें।
- इसके बाद आपके सामने एप्लीकेशन स्टेटस का पीडीएफ खुल जाएगा।
- यहां पर आप Maiya Samman Yojana Status Check कर सकते हैं।
झारखंड मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना का स्टेटस ऑनलाइन चेक कैसे करें?
- सबसे पहले अपने कंप्यूटर का ब्राउज़र खोले और उसमें jharkhand.gov.in टाइप करें।
- उसके बाद वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर Login विकल्प पर जाकर क्लिक करें।
- अपना लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज करके वेबसाइट में लॉगिन करें।
- इसके बाद आपको स्क्रीन पर एप्लीकेशन स्टेटस दिखाई देगा।
- उसे पर क्लिक करें और अपना आधार नंबर या मोबाइल नंबर डालकर एंटर करें।
- अब मोबाइल पर आए हुए ओटीपी को वेरीफाई करें और अपना स्टेटस देखें।
- मोबाइल नंबर वेरीफाई होने के बाद आपके स्क्रीन पर Maiya Samman Yojana Application Status दिखाई देगा।
वहां पर आप एप्लीकेशन स्टेटस देख सकते हैं और पता लगा सकते हैं कि आपका नाम सेलेक्ट हुआ है या नहीं।
Maiya Samman Yojana important link
| Join Our WhatsApp Group | Click Here for Join Now |
| Join Our Telegram Group | Click Here for Join Now |
| आधिकारिक वेबसाइट | यहां पर क्लिक करें |




















