छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा Mahtari Vandana Yojana के माध्यम से राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को प्रति महीने ₹1000 का वित्तीय सहायता दिया जाता है। आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए Mahatari Vandana Yojana की शुरुआत की गई है।
इस योजना के माध्यम से साल में छत्तीसगढ़ की महिलाओं को ₹12000 की राशि सरकार द्वारा दी जाती है। योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है।
वर्तमान में Mahtari Vandana Yojana के अंतर्गत छत्तीसगढ़ की लगभग 70 लाख महिलाओं को इसका लाभ मिल रहा है। बता दें कि यह योजना मुख्यमंत्री और महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चलाई जा रही है। इस योजना के अंतर्गत जिन लाभार्थियों ने इसके लिए आवेदन किया था, उनमें से 70 लाख आवेदकों को सरकार द्वारा योजना के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।
CG Mahtari Vandana Yojana का उद्देश्य
- महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना।
- महिलाओं की आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए परिवार के अन्य सदस्यों पर निर्भरता कम करना।
- बच्चों को अच्छा पोषण प्रदान करना।
Mahtari Vandana Yojana Beneficiary 2024
महतारी वंदना योजना छत्तीसगढ़ सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है जो महिलाओं के लिए शुरू की गई है। इस योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य की महिलाएं लाभान्वित होती हैं। इसके लिए महिला की उम्र 21 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होना चाहिए। तलाकशुदा, विधवा और अन्य महिलाएं भी इसके लिए आवेदन कर सकती हैं।
Mahtari Vandana Yojana Eligibility 2024
छत्तीसगढ़ महतारी वंदना योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को कुछ पात्रता पूरा करना होता है। इन पात्रता के आधार पर ही महिलाओं का चयन किया जाता है और उन्हें महतारी वंदना योजना के तहत लाभ प्रदान किया जाता है।
- महिला छत्तीसगढ़ राज्य की अस्थाई निवासी हो।
- महिला की उम्र 21 वर्ष से 60 वर्ष के बीच हो।
- महिला की वार्षिक आय 2.50 लख रुपए से अधिक नहीं होना चाहिए।
- विधवा, तलाकशुदा और शादीशुदा महिलाएं इसका लाभ ले सकती हैं।
- शादीशुदा महिला के परिवार के वार्षिक आय ढाई लाख रुपए से अधिक नहीं होना चाहिए।
- महिला के पास अपना खुद का बैंक खाता और आधार संख्या होना चाहिए।
- आधार कार्ड संख्या बैंक खाता से लिंक होना चाहिए।
Mahatari Vandana Yojana Required Doccuments
- आधार कार्ड
- पते का प्रमाण
- पहचान दस्तावेज़
- परिवार का वार्षिक आय प्रमाण पत्र
- बैंक खाता संख्या (आधार संख्या लिंक होनी चाहिए)
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
Mahtari Vandana Yojana List 2024
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 23 फरवरी 2024 को राज्य सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर महतारी वंदन योजना की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। आप इस वेबसाइट पर जाकर आसानी से लाभार्थी सूची में अपना नाम चेक कर सकते हैं।
यदि आप महतारी वंदन योजना के लिए योग्य हैं और आप जानना चाहते हैं कि आपका नाम इसमें आया है या नहीं तो आप नीचे दी गई प्रक्रियाओं का पालन करके अपना नाम छत्तीसगढ़ महतारी बंधन योजना में देख सकते हैं।
- सबसे पहले राज्य सरकार की आधिकारिक वेबसाइट खोलें और अंतिम सूची ऑप्शन पर क्लिक करें।
- उसके बाद एक नया पेज खुलेगा जहां पर आपको अपना पता सही तरीके से भरना होगा।
- पता और अन्य मांगी गई जानकारी भरने के बाद नीचे एक लिस्ट दिखाई देगी जिसमें शादीशुदा होने की जानकारी और किस श्रेणी से आप संबंधित हैं इसकी जानकारी मांगी जाएगी।
- इन सभी जानकारी को भरने के बाद आप महतारी बंधन योजना की सूची में अपना नाम देख सकते हैं।
- यदि आपका नाम महतारी बंधन योजना की लिस्ट में आ गया है तो आप फिर राज्य सरकार की इस योजना के अंतर्गत प्रति महीने ₹1000 का वित्तीय सहायता प्राप्त कर सकती हैं।
Mahtari Vandana Yojana Online Apply
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mahtarivandan.cgstate.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद “हितग्राही लॉगिन” पर क्लिक करें।
- फिर मोबाइल नंबर और कैप्चा भरें और ओटीपी दर्ज करें।
- व्यक्तिगत जानकारी (नाम, उम्र, शिक्षा, इनकम इत्यादि) फॉर्म में भरें।
- बैंक की जानकारी भरें और आवश्यक दस्तावेज़ (आधार कार्ड, फोटो, बैंक पासबुक आदि) अपलोड करें।
- अंत में फॉर्म सबमिट करें। आवेदन होने जाने पर आपको कंफर्मेशन मैसेज मिलेगा।
Mahatari Vandana Yojana Form PDF
महतारी वंदना योजना का आवेदन आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरीकों से कर सकते हैं। यदि आप फार्म के जरिए सभी जानकारी भरकर आवेदन करना चाहते हैं तो Mahatari Vandana Yojana Form PDF डाउनलोड करें।




















