PM Matri Vandana Yojana Online Form Online Apply | पीएम मातृ वंदना योजना

PM Matri Vandana Yojana

PM Matri Vandana Yojana भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक केंद्रीय योजना है। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के माध्यम से केंद्र सरकार गर्भवती महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करती है। देश की हर महिला PM Matri Vandana Yojana का Form Online Apply करके आवेदन कर सकती हैं और इसका लाभ प्राप्त कर सकती हैं।

इस केंद्रीय योजना के तहत भारत में रहने वाली प्रत्येक गर्भवती महिला को और स्तनपान कराने वाली महिला को तीन किस्तों में ₹11,000 की वित्तीय सहायता दी जाती है। गर्भधारण से लेकर बच्चे के जन्म तक यह किस्तें महिलाओं के खाते में Direct Benefit Transfer के माध्यम से हस्तांतरित की जाती है।

Join Whatsapp Join Now
Join Telegram Join Now

PM Matri Vandana Yojana के तहत जब कोई महिला पहली बार मां बनने वाली होती है और इसके लिए वह अपना पंजीकरण करती है तो प्रसव पूर्व जांच के बाद उसे ₹3000 की पहली किस्त मिलती है। बच्चे के जन्म के बाद और बच्चे के पहले टीकाकरण के बाद यदि कोई महिला इस योजना के लिए पंजीकरण करवाती है तो उसे ₹2000 का वित्तीय सहायता प्रदान किया जाता है।

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत यदि किसी महिला का दूसरा बच्चा लड़की है तो महिला को ₹6000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना की शुरुआत इसलिए की गई ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि भारत में गर्भावस्था से लेकर बच्चे के जन्म तक हर महिला का पोषण और बच्चे का पालन पोषण तथा चिकित्सा खर्च सही तरीके से हो सके।

यदि कोई महिला गर्भधारण के बाद इस योजना का लाभ लेना चाहती है तो उसे इसके लिए आवेदन करना होगा। आईए जानते हैं कि PM Matri Vandana Yojana का आवेदन कैसे करें और इसका लाभ कैसे प्राप्त करें?

PM Matri Vandana Yojana का उद्देश्य

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना को शुरू करने का कुछ मुख्य उद्देश्य है जो इस प्रकार है…

  • भारत में गर्भवती महिलाओं या स्तनपान कराने वाली महिलाओं को पैसे की कमी के कारण पोषण संबंधी बीमारियों से ग्रसित ना होना पड़े इसलिए इस योजना के तहत उन्हें आर्थिक सहायता दी जाती है।
  • मातृ वंदना योजना भारत में लड़कियों के भ्रूण हत्या को नष्ट करने के अपराधिक कृति को रोकने के लिए शुरू किया गया है।
  • यह योजना इसलिए शुरू की गई ताकि गरीबी रेखा से नीचे जिंदगी जीने वाली महिलाओं के पोषण का ध्यान रखा जा सके और उनके बच्चे का अच्छे से विकास हो सके।
  • इस योजना के तहत महिला के गर्भधारण से लेकर बच्चे के जन्म तक तीन किस्तों में ₹11000 का वित्तीय सहायता प्रदान किया जाता है।

PM Matri Vandana Yojana पात्रता मापदंड

यदि कोई महिला प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लिए आवेदन करती हैं तो उनके पास कुछ दस्तावेज होना चाहिए तभी वह इस योजना का लाभ ले सकती हैं। इसके अलावा इसके लिए कुछ पात्रता भी निर्धारित किए गए हैं।

  • जो महिला इस योजना के लिए आवेदन कर रही है, वह भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • आवेदन करने वाली महिला की आयु 19 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
  • इस योजना के लिए आवेदन वही महिलाएं कर सकती हैं जो गर्भवती हो या स्तनपान कराती हो।
  • इस योजना के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सहायिका और आशा कार्यकर्ता भी आवेदन कर सकती हैं।
  • आवेदन करने वाली महिला के पास बैंक खाता होना आवश्यक है। यह भी ध्यान रखें कि आपका बैंक अकाउंट आधार से लिंक होना चाहिए।

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना लाभार्थी

PM Matri Vandana Yojana का लाभ सिर्फ गर्भवती महिलाएं ही ले सकती हैं। यह योजना मुख्य तौर पर गर्भवती महिला और उसके बच्चे के लिए लाया गया है। इस योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को इस दौरान पोषण संबंधी दिक्कतों से बचाने के लिए आर्थिक सहायता केंद्र सरकार द्वारा प्रदान किया जाता है।

PM Matri Vandana Yojana के लिए जरूरी दस्तावेज

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करने वाली महिला के पास कुछ जरूरी दस्तावेज होना जरूरी है।

  • गर्भवती महिला का आधार कार्ड
  • बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र
  • एलएमपी तिथि (पिछले महीने)
  • MCP तिथि (मातृ एवं शिशु संरक्षण)
  • पते का प्रमाण पत्र
  • कास्ट प्रमाणपत्र (यदि कोई हो तो)
  • आय का प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता संख्या (आधार लिंक होना चाहिए)
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana Online Apply

Step 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कंप्यूटर में उसे खोलना होगा। मातृ वंदना योजना का आधिकारिक वेबसाइट https://pmmvy.wcd.gov.in है।

Step 2. आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज खोलने के बाद आपको PM Matri Vandana Yojana Website पर Citizen Login ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

Pradhan Mantri Matri Vandana Yojana
Pradhan Mantri Matri Vandana Yojana Apply Process

Step 3. इसके बाद एक नया पेज खुलेगा जहां पर अपना मोबाइल नंबर डालकर और Verify ऑप्शन पर क्लिक करें।

Pradhan Mantri Matri Vandana Yojana Apply Process
Pradhan Mantri Matri Vandana Yojana Apply Process

Step 4. उसके बाद अपना नाम, अपने राज्य का नाम, ब्लॉक, गांव का नाम सब कुछ अच्छी तरह से भरने के बाद Create Account पर क्लिक करें।

Pradhan Mantri Matri Vandana Yojana Apply Process
Pradhan Mantri Matri Vandana Yojana Apply Process

Step 5. अकाउंट बनने के बाद आपको फिर से अपना मोबाइल नंबर देकर वेरीफाई करना होगा।

Pradhan Mantri Matri Vandana Yojana Apply Process
Pradhan Mantri Matri Vandana Yojana Apply Process

Step 6. मोबाइल नंबर डालकर वेरीफाई पर क्लिक करने पर एक OTP आपके मोबाइल पर आएगा। इस ओटीपी को भरने के बाद कैप्चा कोड भर और Validate ऑप्शन पर क्लिक करें।

PM Matri Vandana Yojana
Pradhan Mantri Matri Vandana Yojana Apply Process

Step 7. अगले स्टेप में पेज के बाएं तरफ Data Entry ऑप्शन में Beneficiary Registration ऑप्शन पर क्लिक करें।

Pradhan Mantri Matri Vandana Yojana Apply Process
Pradhan Mantri Matri Vandana Yojana Apply Process

Step 8. इसके बाद आपके पास एक फॉर्म खुल जाएगा जिस फार्म में आपको अपनी सभी प्रकार की जानकारी सही तरीके से भरनी होगी।

Pradhan Mantri Matri Vandana Yojana Apply Process
Pradhan Mantri Matri Vandana Yojana Apply Process

Step 9. जानकारी भरने के बाद और अपना दस्तावेज अपलोड करने के बाद Submit विकल्प पर क्लिक करें।

Pradhan Mantri Matri Vandana Yojana Apply Process
Pradhan Mantri Matri Vandana Yojana Apply Process

Step 10. सबमिट ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आवेदन फार्म में दी गई सभी जानकारी एक नए पेज में खुलकर सामने आ जाएगा। इसे आप अच्छी तरह से देख लें। यदि कहीं पर गलती हो तो आप Edit ऑप्शन पर क्लिक करके अपने फार्म को एडिट भी कर सकते हैं। यदि सब कुछ सही है तो फिर Submit बटन पर क्लिक करें और अपना आवेदन पत्र जमा कर दें।

आवेदन पत्र जमा होने के बाद इसकी जांच की जाएगी और जांच के बाद यदि सब कुछ सही पाया जाता है तो आपके अकाउंट में केंद्र सरकार द्वारा मातृ वंदना योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

Pradhan Mantri Matri Vandana Yojana Official Website

Yojana NameOfficial Website Link
Pradhan Mantri Matru Vandana YojanaPMMVY

Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana Offline Apply

यदि आप ऑनलाइन फॉर्म अप्लाई करने में सक्षम नहीं है तो आप प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लिए ऑफलाइन माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं।

Step 1: प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के फॉर्म को ऑफलाइन अप्लाई करने के लिए आपको अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र या स्वास्थ्य केंद्र पर जाना होगा।

Step 2: आंगनबाड़ी केंद्र जाने के बाद आपको प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का आवेदन पत्र एकत्र करना होगा।

Step 3: योजना का फार्म प्राप्त करने के बाद आवेदन पत्र में सभी प्रकार की जानकारी को अच्छी तरह से भरें।

Step 4: आवेदन पत्र भरने के बाद अन्य प्रकार के जरूरी दस्तावेज उसके साथ संलग्न करें।

Step 5: आवेदन पत्र और जरूरी दस्तावेज को अच्छी तरह से जांच लें और फिर उसे आंगनबाड़ी केंद्र या नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर जमा कर दें।

Step 6: आवेदन पत्र जमा होने के बाद आपको एक रसीद दी जाएगी। इस रसीद को भविष्य के लिए संभाल कर रखें।

Join Whatsapp Join Now
Join Telegram Join Now

Related Schemes

Join GroupJoinJoin ChannelJoin