मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना 2024: सभी महिलाओं को मिलेगा 1,000 प्रति माह

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना

दिल्ली के तत्कालीन मुख्यमत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में रहने वाली सभी महिलाओं को मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के माध्यम से वित्तीय सहायता देने की घोषणा की थी। दिल्ली के वित्त मंत्री द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-2025 के लिए इस योजना के संबंध में बजट पारित किया गया। Mukhyamantri Mahila Samman Yojana के अंतर्गत दिल्ली की उन महिलाओं को प्रति माह ₹1000 का वित्तीय सहायता मिलेगा जिसकी उम्र 18 वर्ष से ज्यादा है।

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें?

बता दें कि इस योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। हालांकि अभी तक ऑनलाइन आवेदन शुरू नहीं हुआ है। दिल्ली सरकार ने इस संबंध में कहा है कि मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी। इस संबंध में जैसे ही कोई जानकारी आएगी तो आपको अपडेट जरूर किया जाएगा।

Join Whatsapp Join Now
Join Telegram Join Now

इस संबंध में अधिक जानकारी आप दिल्ली सरकार के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के लिए पात्रता

किसी भी योजना का लाभ लेने के लिए कुछ नियम को मानना पड़ता है। यदि आप किसी योजना का लाभ लेने के लिए पात्र है तो आप आवेदन कर सकते हैं। इसी प्रकार Mukhyamantri Mahila Samman Yojana के लाभ लेने के लिए भी निम्नलिखित पात्रता जरूरी है।

  • योजना का लाभ लेने के लिए महिला को दिल्ली का स्थाई निवासी होना पड़ेगा।
  • यदि कोई महिला योजना का लाभ लेना चाहती है तो उसकी उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • महिला के पारिवारिक वार्षिक आय ₹300000 से अधिक नहीं होना चाहिए।
  • आवेदक को यह घोषणा करना पड़ेगा कि वह किसी अन्य सरकारी योजना का लाभ नहीं ले रहा है।
  • योजना के लिए जरूरी दस्तावेजों में वोटर आईडी कार्ड, आधार कार्ड, आयु प्रमाण पात्र, बैंक खाता विवरण, पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर होना चाहिए।
  • जो आवेदक सरकारी पेंशन प्राप्त कर रहे हैं वह इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र नहीं है।

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का उद्देश्य क्या है

दिल्ली राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना को शुरू करने के कई उद्देश्य है। इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य दिल्ली की प्रत्येक महिला को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है।

महिलाओं को अपनी जरूरत के लिए हमेशा किसी दूसरे पर निर्भर नहीं रहना है। इस वजह से दिल्ली सरकार महिलाओं को प्रति माह ₹1000 की वित्तीय सहायता प्रदान करेगी।

शिक्षा और घरेलू खर्चों को पूरा करने के लिए महिलाओं को यह राशि प्रदान की जाएगी। इससे महिलाएं सशक्त होंगी और छोटी-छोटी जरूरत के लिए दूसरे पर निर्भर नहीं रहेंगे।

किन महिलाओं को मिलेगा लाभ?

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का लाभ दिल्ली की उन महिलाओं को मिलेगा जो मध्यम वर्ग और गरीब परिवारों से आती हैं। यदि किसी महिला के परिवार में कोई सरकारी नौकरी करता है या खुद महिला सरकारी नौकरी करती है तो उसे इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। यदि कोई महिला टैक्स भर्ती है तो उसे भी इस योजना के तहत कोई लाभ नहीं मिलेगा।

Join Whatsapp Join Now
Join Telegram Join Now

Related Schemes

Join GroupJoinJoin ChannelJoin