Ladki Bahin Yojana Kisht: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री लड़की बहिन योजना के तहत महिलाओं के खाते में पैसा जल्द ही मिलने वाला है। इसके बारे में महाराष्ट्र की महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति ठाकरे ने जानकारी दी है। अदिति ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के आचार संहिता की वजह से लाड़की बहिन योजना की रुकी हुई प्रक्रिया फिर से शुरू हो चुकी है।
उन्होंने कहा कि लड़की बहिन योजना की लाभार्थी बहनों को जल्द ही चरण बुद्ध तरीके से योजना की किस्त भेजी जाएगी। पैसे भेजने का काम भी शुरू हो चुका है। बता दें कि महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री लड़की बहिन योजना 1 जुलाई 2024 से लागू है। योजना लागू होने के बाद से ही महाराष्ट्र सरकार लगातार लाभार्थी महिलाओं के खाते में पैसे ट्रांसफर कर रही है।
दिसंबर में पैसा मिलना शुरू
चुनाव की वजह से लाभार्थी बहनों के खाते में लाड़की बहिन योजना की किस्त नहीं आ सकी थी। उसके बाद से महिलाएं योजना की छठी किस्त का लंबे समय से इंतजार कर रही हैं। कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि लड़की बहिन योजना का दिसंबर का पैसा लाभार्थी महिलाओं के खाते में शीतकालीन सत्र खत्म होने के बाद दिया जाएगा।
बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा का शीतकालीन सत्र 21 दिसंबर को खत्म हो चुका है। अब ऐसे में लाभार्थी महिलाओं को योजना का पैसा मिलने का इंतजार बढ़ गया है। हालांकि दिसंबर महीने की किस्त पहले की तरह ही ₹1500 ही दिए जाएंगे।
चुनाव परिणाम आने के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से जब पूछा गया था कि ₹2100 का वादा कब पूरा होगा? तो उन्होंने जवाब में कहा था कि मुख्यमंत्री लड़की बहिन योजना जारी रहेगी। हम बहनों को ₹2100 भी देंगे। बजट के दौरान इस पर हमारी सरकार विचार करेगी। हम वित्तीय संसाधनों के बारे में चर्चा करेंगे। उसके बाद सभी वादे को एक-एक करके पूरा करेंगे।
Ladki Bahin Yojana Kisht Status कैसे चेक करें?
- सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर क्लिक करें। उसके बाद कुछ ऑप्शन दिखाई देंगे।
- 3 डॉट पर क्लिक करने के बाद अर्जेदार लोगों वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब अपना लॉगिन आईडी और पासवर्ड को दर्ज करें।
- इसके बाद व्यू वाले आइकन पर क्लिक करें।
- फिर आपके सामने सभी किस्त की हिस्ट्री देखने को मिलेगी।
- अंत में आपको लास्ट कब पैसा भेजा गया है, इसकी जानकारी मिल जाएगी।
Ladki Bahin Yojana Money Transfer Dates Related Link
| Ladki Bahin Yojana Form | Click Here |
| Ladki Bahin Yojana Last Date | Click Here |
| Ladki Bahin Yojana List | Click Here |
| Ladki Bahin Yojana Status | Click Here |
| Ladki Bahin Yojana KYC Process | Click Here |
| Ladki Bahin Yojana Beneficiary List | Click Here |
| Ladki Bahin Official Website | Click Here |
| Yojana WhatsApp Group | Join Now |
Ladki Bahini Yojana documents
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड (पीला/केशरी)
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण
- पासपोर्ट साइज फोटो
- वोटर आईडी कार्ड
- मूल निवास प्रमाण पत्र




















