Kalia Yojana New List: कालिया योजना (KALIA Yojana) ओडिशा सरकार की एक कल्याणकारी योजना है जिसे ओडिशा सरकार ने किसानों और कृषि श्रमिकों की मदद के लिए शुरू किया है। इसका पूरा नाम Krushak Assistance for Livelihood and Income Augmentation (कृषक सहायता जीवनयापन और आय संवर्धन) है।
कालिया योजना का उद्देश्य राज्य के छोटे और सीमांत किसानों, भूमिहीन किसानो और कृषि श्रमिकों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है। इस योजना के माध्यम से किसान कृषि से जुड़े हुए खर्चों और किसने की आय में सुधार करने का काम सरकार द्वारा किया जाता है। योजना के माध्यम से छोटे किसानों को प्रति फसल ₹5000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
Kalia Yojana Overview (CM Kisan Yojana Odisha)
| Name Of Yojana | KALIA Yojana |
| Launched By | Govt of Odisha |
| Beneficiary | Citizens of Odisha |
| Objective | Financial Support |
| Amount | Rs.2,000 |
| Next Installment Date | Mid of October |
| Official Website | kalia.odisha.gov.in |
Kalia Yojana Benefits
- कालिया योजना के अंतर्गत छोटे और सीमांत किसानों को प्रति फसल सीजन ₹5,000 की सहायता प्रदान की जाती है। यह राशि किसानों को एक साल में दो बार रबी और खरीफ फसल केलिए दी जाती है। इस प्रकार किसानों को इस योजना के माध्यम से साल में 10 हजार की सहायता मिलती है।
- भूमिहीन कृषि श्रमिकों को भी कालिया योजना के माध्यम से सालाना ₹12,500 की सहायता प्रदान की जाती है। यह मदद बागवानी, पशुपालन, मछली पालन और कृषि-आधारित गतिविधियों के लिए मिलती है।
- कालिया योजना के तहत किसानों और भूमिहीन श्रमिकों को ₹2 लाख तक का जीवन बीमा और पेंशन योजनाएं भी प्रदान की जाती हैं।
Odisha Kalia Yojana New Update 2024
ओडिशा की राज्य सरकार ने KALIA Yojana को अगले तीन सालों के लिए बढ़ा दिया है। इस योजना से किसानों को सीधे वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। इसके लिए ₹6029.70 करोड़ का बजट आवंटित किया गया है। यह योजना 2018-19 में शुरू की गई थी, जिसका उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों और भूमिहीन कृषि श्रमिकों की आर्थिक स्थिति को सुधारना है।
2024 में कालिया योजना को तीन सालों के लिए आगे बढ़ा दिया गया है और सरकार ने यह भी कहा है कि भूमिहीन कृषि मजदूरों को अब अतिरिक्त ₹2000 की सहायता प्रदान की जाएगी। यह कदम राज्य में किसानों और कृषि श्रमिकों के जीवन में सुधार लाने के लिए उठाया गया है।
ओडिशा सरकार ने कालिया योजना की पिछली 11वीं किस्त 11 मार्च 2024 को जारी कर दी थी। इस दौरान 45.76 लाख किसानों के खाते में 933 करोड़ रुपये राज्य सरकार द्वारा ट्रांसफर किए गए थे। कालिया योजना की 12वीं किस्त के तहत चयनित किसानों को 2000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी। साल 2024 के अक्टूबर महीने के मध्य में यह राशि किसानों के खाते में ट्रांसफर हो सकती है।
कालिया योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण
- भूमि दस्तावेज
- राशन कार्ड
Who is Beneficiary of Kalia Yojana?
कालिया योजना का लाभ उड़ीसा राज्य के स्थाई निवासियों को मिलता है। राज्य सरकार द्वारा छोटे और सीमांत किसानों को योजना के माध्यम से आर्थिक सहायता दी जाती है। आईए जानते हैं योजना में आवेदन करने के लिए क्या पात्रता है?
- कालिया योजना का लाभ उड़ीसा राज्य के स्थाई निवासी ले सकते हैं।
- जिन किसानों के पास 5 एकड़ से कम भूमि है, वह इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- भूमिहीन कृषि मजदूर भी इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- इस योजना के अंतर्गत महिलाओं और वृद्धि किसानों को विशेष मदद दी जाती है।
- अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के किसान और मजदूरों को भी इस योजना के अंतर्गत लाभ प्रदान किया जाता है।
Kalia Yojana Odisha Application Process
कालिया योजना का आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से की जा सकती है। नीचे दी गई प्रक्रिया को अपनाकर आप कालिया योजना में आवेदन कर सकते हैं।
Kalia Yojana Online Apply 2024
- सबसे पहले कालिया योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट पर जानें के बाद Apply Online या Kalia Yojana Beneficiary Form पर क्लिक करें।
- आवेदन फॉर्म खुलने के बाद सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
- जानकारी भरने के बाद एक फॉर्म को दोबारा चेक कर लें।
- अंत में फॉर्म को सबमिट करें और एक प्रिंट निकालकर भविष्य के लिए संभालकर रखें।
Kalia Yojana Offline Apply 2024
- कालिया योजना के आवेदन के लिए निकट के ग्राम पंचायत में जाएं।
- ग्राम पंचायत के अलावा आप कृषि विभाग कार्यालय भी जा सकते हैं।
- वहां से कालिया योजना का फॉर्म प्राप्त करें।
- कालिया योजना के फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी को भरें।
- फॉर्म के साथ जरूरी दस्तावेज की कॉपी लगायें।
- अब कृषि विभाग कार्यालय या ग्राम पंचायत में फॉर्म को जमा करें।
Kalia Yojana New List Check Online
कालिया योजना (KALIA Yojana) के तहत लाभार्थी अपने आवेदन की स्थिति को ऑनलाइन जांच सकते हैं। ओडिशा सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Kalia Yojana Status जांच सकते हैं।
- सबसे पहले कालियाा योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- वहां पर Beneficiary List या List of Beneficiaries पर क्लिक करें।
- अब नए पेज पर जिला का नाम, ब्लॉक का नाम और ग्राम पंचायत का चयन करें।
- फिर सर्च बटन पर क्लिक करें। अब आपके सामने लाभार्थी सूची खुल जाएगी।
- सूची में आप अपना नाम चेक कर सकते हैं।
इसके अलावा आप Kalia App का इस्तेमाल करके भी कालिया योजना आवेदन का स्टेटस और जिलों की लिस्ट देख सकते हैं। Kalia Yojana Mobile App Google Play Store पर मौजूद है। वहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
Kalia Yojana Payment Date and Amount Check
- सबसे पहले कालिया योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- वेबसाइट पर आप Beneficiery List या Status of KALIA Money Transfers की जाँच कर सकते हैं
- Installment Date और Amount Status विकल्प पर क्लिक करें और सभी जानकारी भरें।
- इसके बाद Kalia Yojana Installment Money Tranfer List आपने सामने खुल जाएगी।
- इस Kalia Yojana Payment List में आप अपना नाम देख सकते हैं।
Kalia Yojana Installment Date 2024
| Kalia Yojana Installment | Payment Date |
|---|---|
| कालिया योजना 6वीं किस्त की तिथि | 11 सितंबर 2022 |
| कालिया योजना 7वीं किस्त की तिथि | 11 सितंबर 2022 |
| कालिया योजना 8वीं किस्त की तिथि | 11 अप्रैल 2023 |
| कालिया योजना 9वीं किस्त की तिथि | 20 सितंबर 2023 |
| कालिया योजना 11वीं किस्त की तिथि | 11 मार्च 2024 |
| कालिया योजना 12वीं किस्त की तिथि | जून (अपेक्षित) |
Kalia Yojana Helpline Number 2024
Kalia Yojana Application Status को आप हेल्पलाइन नंबर या हेल्प डेस्क से भी चेक कर सकते हैं। इसके अलावा आप मोबाइल SMS की सुविधा का लाभ लेकर भी स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसके लिए अपने मोबाइल में Kalia टाइप करें और 92383-83838 पर भेज सकते हैं।




















