PM Kisan Nidhi Beneficiary List Name Check: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की सहायता दी जाती है। यह राशि किसानों के खाते में 4 महीने के अंतराल पर 3 किस्तों के रूप में भेजी जाती है, जिसमें प्रत्येक किस्त 2-2 हजार रुपये होती है।
अब तक किसानों को 18 किस्तें मिल चुकी हैं। सरकार ने 19वीं किस्त के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो लोग पहली बार इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं उन्हें वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
अगली किस्त के लिए E-KYC जरूरी
यदि आप अगली किस्तें पाना चाहते हैं तो ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करनी आवश्यक है। यदि आपने अभी तक केवाईसी नहीं करवाई है तो इसे जल्द से जल्द करवा लें। किसान अपने निकटतम सीएससी सेंटर पर जाकर या pmkisan.gov.in पर जाकर ई-केवाईसी कर सकते हैं। ऐसा न करने पर आप अगली किस्तों से वंचित हो सकते हैं।
किन कारणों से अटकती है पीएम किसान की किस्त
ई-केवाईसी के अलावा आपकी अगली किस्तें अन्य कारणों से भी अटक सकती हैं। आवेदन फॉर्म में कोई गलती होने पर, जैसे जेंडर, नाम, आधार नंबर या पता गलत होने पर भी आप किस्त से वंचित रह सकते हैं। इसके अलावा खाता नंबर गलत होने पर भी आप अगली किस्तें नहीं प्राप्त कर सकेंगे। इस स्थिति में pmkisan.gov.in पर जाकर आवेदन की स्थिति में गलत जानकारी को सही करें।
PM Kisan Nidhi Beneficiary List Name Check
यदि आप जानना चाहते हैं कि अगली किस्त आपको मिलेगी या नहीं तो सबसे पहले pmkisan.gov.in पर जाकर Beneficiary List में अपना नाम देखें। इसके लिए निम्न प्रक्रिया का पालन करें:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
- उसके बाद Farmers Corner में Beneficiary List पर क्लिक करें।
- अब अपना राज्य, जिला, तहसील, ब्लॉक और गांव का नाम दर्ज करें।
- फिर Get Report पर क्लिक करें।
- इस प्रकार आप सूची में अपना नाम देख सकते हैं।




















