Uttar Pradesh Udyami Yojana: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं के लिए एक बड़ी घोषणा की है। उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना शुरू करने जा रही है। इसके तहत युवा उद्यमियों को 10 लाख रुपए तक का ब्याज मुक्त लोन प्रदान किया जाएगा।
इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार युवाओं को सूक्ष्म और लघु उद्योग स्थापित करने के लिए ब्याज मुक्त लोन प्रदान करेगी। हर साल करीब 1,00,000 युवाओं को इससे लाभ मिलेगा और अगले 10 वर्षों में 10 लाख सूक्ष्म इकाइयों की स्थापना की जाएगी। उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना (Mukhyamantri Yuva Udyami Vikas Abhiyan) का उद्देश्य प्रदेश के शिक्षित और प्रशिक्षित युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करना है।
Uttar Pradesh Yuva Udyami Yojana का उद्देश्य
उत्तर प्रदेश युवा उद्यमी योजना का मुख्य उद्देश्य युवाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। युवाओं को आर्थिक रूप से मदद करके राज्य सरकार व्यापार करने में तथा रोजगार के अवसर प्रदान करने में युवाओं की सहायता करना चाहती है। इसको देखते हुए राज्य सरकार ने युवाओं को खासकर जो युवा व्यापार या अपना बिजनेस करना चाहते हैं, उन्हें ब्याज मुक्त 10 लाख रुपए का लोन देने का प्लान किया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं से आह्वान किया है कि नौकरी देने और रुपए कमाने के लिए युवा इस दिशा में भी प्रयास करें और सरकार हर प्रकार से उनकी सहायता करेगी। बता दें कि हाल ही में बिहार सरकार ने भी युवा उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए Bihar Udyami Yojana की शुरुआत की है।
1170 करोड़ की लागत से स्थापित पेप्सिको के बॉटलिंग प्लांट का लोकार्पण करने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार बहुत जल्द मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के नाम से एक नई स्कीम ला रही है। इसमें युवाओं को उद्यमी बनने के लिए 10 लाख रुपए तक का ब्याज मुक्त लोन दिया जाएगा।
इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में रोजगार के अवसर सृजित करना है। युवाओं को 5 लाख रुपये तक का लोन दिया जाएगा और पहले लोन के भुगतान के बाद वे दूसरा लोन भी प्राप्त कर सकते हैं। योजना के लाभार्थियों में वैसे युवा शामिल होंगे जो विभिन्न सरकारी योजनाओं जैसे विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, एक जनपद एक उत्पाद योजना, और उत्तर प्रदेश स्किल डेवलपमेंट मिशन के तहत प्रशिक्षित होंगे।
Uttar Pradesh Yuva Udyami Yojana Online Apply Process
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से की जा सकती है। यहां आवेदन की सामान्य प्रक्रिया दी गई है।
UP Yuva Udyami Yojana Online Apply
- उत्तर प्रदेश सरकार इस योजना के लिए जल्द ही एक आधिकारिक पोर्टल लॉन्च करेगी जहां आवेदक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
- आवेदन के लिए आपको वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा और अपनी आवश्यक जानकारी भरनी होगी।
- आवेदन के लिए कुछ आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे, जैसे आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, शैक्षिक योग्यता का प्रमाणपत्र, बैंक खाता विवरण और पासपोर्ट साइज फोटो।
- आवेदन के बाद आवेदन की स्थिति की जाँच ऑनलाइन किया जा सकता है।
UP Yuva Udyami Yojana Offline Apply
- अगर ऑनलाइन पोर्टल उपलब्ध नहीं है या आवेदक ऑफलाइन आवेदन करना चाहता है तो नजदीकी प्रखंड कार्यालय या अन्य अधिकृत केंद्रों पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।
- भरे हुए आवेदन को संबंधित अधिकारियों के पास जमा करना होगा। जहां से आगे की प्रक्रिया होगी।
UP Yuva Udyami Yojana Required Doccuments
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- शैक्षिक योग्यता दस्तावेज
- बैंक खाता विवरण
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ




















