PM Surya Ghar Yojana: बिजली बिल से राहत के साथ कमाई का मौका, सरकार दे रही 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी
बढ़ती बिजली दरों के बीच केंद्र सरकार की पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आम लोगों के लिए बड़ी राहत बनकर उभरी है। इस योजना के तहत घरों की छत पर सोलर पैनल लगवाने के लिए सब्सिडी, सस्ता लोन और अतिरिक्त बिजली बेचकर कमाई करने का अवसर भी दिया जा रहा है।