Sukanya Samriddhi Yojana Interest Rate 2024: सुकन्या समृद्धि योजना पर ब्याज में बढ़ोतरी की गई है। बता दें कि इस योजना के अंतर्गत जब लड़की 18 वर्ष की हो जाती है, तब माता-पिता लड़की के विवाह या फिर शिक्षा के लिए इस जमाधान का 50% हिस्सा खर्च कर सकते हैं।
जिस समय सुकन्या समृद्धि योजना की शुरुआत हुई थी तब इस स्कीम पर 7.6 फ़ीसदी का ब्याज दर मिलता था। अब ब्याज दर बढ़कर 8.2% हो गई है। इससे पहले ब्याज दर 8% की गई थी। 2023 से 2024 की चौथी तिमाही के दौरान इस योजना के ब्याज दर में 0.2 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है।
Sukanya Samriddhi Yojana New Update 2024
Sukanya Samriddhi Scheme में सरकार ने ताजा बदलाव कर दिया है। यह बदलाव 1 अक्टूबर 2024 से ही लागू हो जाएगी। नए बदलाव के तहत सुकन्या समृद्धि योजना के अकाउंट पर होगा जिसे नेशनल सेविंग्स स्कीम्स (NSS) के तहत खोला गया है।
नए नियम के अनुसार, अगर किसी बेटी के नाम से अकाउंट ऐसे व्यक्ति ने खोला है जो उसका वास्तविक अभिभावक नहीं तो ऐसी स्थिति में वह अकाउंट बंद हो सकता है। इससे बचने के लिए खाता को वास्तविक माता-पिता को ट्रांसफर करना होगा। ऐसा नहीं करने पर उस अकाउंट को भारत सरकार द्वारा बंद किया जा सकता है।
सुकन्या समृद्धि योजना का उद्देश्य
भारत सरकार के द्वारा सुकन्या समृद्धि योजना को खास तौर पर उन माता-पिता के लिए बनाया गया जो अपनी बेटी की शादी या फिर पढ़ाई लिखाई के लिए ज्यादा खर्च नहीं कर पाते हैं।
- सुकन्या समृद्धि योजना शुरू करने का मुख्य उद्देश्य भारत में हर लड़की के माता-पिता को आर्थिक रूप से समृद्ध और सशक्त बनाना है।
- इस योजना के तहत माता-पिता न्यूनतम 250 रुपए और अधिकतम 1.5 लाख रुपए 1 साल में जमा कर सकते हैं।
- 15 साल तक स्कीम में आपको पैसा जमा करना होता है। इसके बाद इस स्कीम के तहत जमा रकम पर 8.2 फीसदी का ब्याज मिलता है।
- यह योजना शुरू करने का मुख्य उद्देश्य यह है कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के माता-पिता अपनी बेटी की शिक्षा और शादी का खर्च उठा सके।
सुकन्या समृद्धि योजना क्या है?
प्रधानमंत्री के द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत लड़की की शिक्षा और शादी का खर्च वहन करने के लिए सुकन्या समृद्धि योजना की शुरुआत की गई। इस योजना के तहत माता-पिता अपनी लड़की के भविष्य के लिए एक निश्चित रकम जमा कर सकते हैं।
इस योजना में 15 साल तक निवेश करना होता है। 15 वर्षों के बाद एकत्रित धन पर 8.2 फीसदी का ब्याज भी मिलता है। एक लड़की के माता-पिता एक वर्ष में इस योजना के अंतर्गत 250 रुपए से लेकर 1.5 लाख रुपए तक जमा कर सकते हैं।
सुकन्या समृद्धि योजना के तहत एक परिवार के माता-पिता अपनी दो लड़कियों के लिए अलग-अलग अकाउंट खोल सकते हैं। हालांकि इस योजना के तहत सिर्फ दो लड़कियों के लिए ही आप आवेदन कर सकते हैं। यदि आप सुकन्या समृद्धि योजना में प्रतिवर्ष के हिसाब से 1.5 लाख का निवेश करते हैं तो योजना समाप्त होने पर आपको 50 लाख रुपए मिलेंगे।
Sukanya Samriddhi Yojana Overview
| योजना का नाम | सुकन्या समृद्धि योजना |
| शुरू किया गया | भारत के प्रधानमंत्री, श्री नरेंद्र मोदी |
| लाभार्थी | 0 से 10 साल की लड़कियां |
| उद्देश्य | बालिका की शिक्षा का खर्च वहन करने के लिए और शादी के मामले में |
| निवेश राशि | न्यूनतम 250 रुपए और अधिकतम 1,50,000 रुपए |
| निवेश की अवधि | 15 वर्ष |
| ब्याज दर | 8.2 प्रतिशत |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन (निकटतम डाकघर या बैंक) |
Sukanya Samriddhi Yojana Required Documents
सुकन्या समृद्धि योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कुछ दस्तावेज जमा करने होंगे। नीचे उन दस्तावेजों के बारे में बताया गया है जो सुकन्या समृद्धि योजना का आवेदन करते वक्त जरूरी होगा।
- आवेदक की बेटी का पता प्रमाण पत्र
- आवेदक की बेटी का जन्म प्रमाण पत्र
- बालिका का आधार कार्ड
- माता-पिता का आधार कार्ड
- माता-पिता का पहचान का प्रमाण पत्र
- बेटी के नाम पर बैंक खाता (पासबुक)
- मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज फोटो
Sukanya Samriddhi Yojana Eligibility Criteria
सुकन्या समृद्धि योजना का आवेदन करने के लिए आवेदक के पास कुछ योग्यताएं होनी चाहिए। यह योग्यताएं नीचे दिए गए हैं।
- सुकन्या समृद्धि योजना के लिए बालिका का जन्म भारत में होना चाहिए।
- जिस लड़की के लिए यही योजना लिया जा रहा है उसकी उम्र 10 वर्ष से कम हो।
- लड़की का उचित जन्म प्रमाण पत्र होना चाहिए।
- बेटी के नाम पर एक खाता होना चाहिए।
- सुकन्या समृद्धि योजना के तहत एक परिवार से सिर्फ दो बेटी तक ही इसका लाभ प्रदान किया जाएगा।
Sukanya Samriddhi Yojana लाभार्थी
सुकन्या समृद्धि योजना भारत में हर लड़की के लिए उपलब्ध है। कोई भी ऐसे माता-पिता जिनकी दो बेटियां हैं वह इस योजना के लिए पात्र हैं। परिवार की केवल दो बेटियों को ही इस योजना के तहत लाभ दिया जाता है। माता-पिता अपनी बेटी के लिए सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करके उनके भविष्य को बेहतर बना सकते हैं।
Sukanya Samriddhi Yojana Apply Post Office/ Bank
यदि आप अपनी बेटी के भविष्य के लिए चिंतित हैं तो आप सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करके उनके भविष्य को बेहतर बना सकते हैं। सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करने के लिए आपको नीचे दी गई प्रक्रियाओं का पालन करना होगा।
- सबसे पहले इस योजना में आवेदन करने के लिए आप नजदीकी पोस्ट ऑफिस या बैंक में जाएं।
- वहां पर सुकन्या समृद्धि योजना के तहत आवेदन करना है और निवेश करने के लिए आवेदन पत्र एकत्र करना है।
- आवेदन पत्र एकत्र करने के बाद बालिका के नाम पर एक खाता खोलना है और आवेदन पत्र को अच्छी तरह से भरना है।
- आवेदन पत्र में सभी जानकारी भरकर आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें।
- इसके बाद आवेदन पत्र को पोस्ट ऑफिस या बैंक में जमा कर दें। फिर बैंक या पोस्ट ऑफिस द्वारा आपको एक रसीद प्राप्त होगी, जिसे भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
- योजना में पंजीकृत होने के बाद हर साल एक निश्चित अमाउंट जो निर्धारित किया गया है उसे भरें।
इस योजना का लाभ भी ले सकते हैं…
- Subhadra Yojana Online Apply Odisha Website |सुभद्रा योजना ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- PM Svanidhi Yojana Online Registration | पीएम स्वनिधि योजना में रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
- Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana 2024 | प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना
Sukanya Samriddhi Yojana Official Website
| Yojana Name | Official Website Link |
| Sukanya Samriddhi Yojana | https://www.india.gov.in/sukanya-samriddhi-yojna |




















