Key Points:
- ओडिशा में 1 लाख महिलाओं को सुभद्रा योजना की दूसरी किस्त नहीं मिली।
- योजना के तहत महिलाओं को साल में दो बार 5-5 हजार रुपये मिलते हैं।
- रक्षा बंधन पर अगली किस्त देने की तैयारी, पात्रता सर्वे होगा।
Key Points:
- ओडिशा में 1 लाख महिलाओं को सुभद्रा योजना की दूसरी किस्त नहीं मिली।
- योजना के तहत महिलाओं को साल में दो बार 5-5 हजार रुपये मिलते हैं।
- रक्षा बंधन पर अगली किस्त देने की तैयारी, पात्रता सर्वे होगा।
सुभद्रा योजना: ओडिशा में महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए ‘सुभद्रा योजना’ चलाई जा रही है। इस योजना के तहत साल में दो किस्तों में महिलाओं को 10,000 रुपये दिए जाने का वादा है। हालांकि अब राज्य की डिप्टी सीएम ने बताया है कि करीब 1 लाख महिलाएं इस योजना की दूसरी किस्त से वंचित रह गई हैं। आइए जानते हैं कि क्यों नहीं मिला 1 लाख महिलाओं को पैसा और अगली किस्त कब आएगी।
ओडिशा सरकार की ‘सुभद्रा योजना’ महिलाओं को आर्थिक सहयोग देने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की एक अहम योजना है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को दो किस्तों में कुल 10,000 रुपये सालाना दिए जाते हैं। इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिन (17 सितंबर 2024) के दिन की थी। लेकिन अब योजना के क्रियान्वयन में एक बड़ी जानकारी सामने आई है।
राज्य की उपमुख्यमंत्री प्रावती परिदा ने बताया कि करीब 1 लाख महिलाएं योजना की दूसरी किस्त से वंचित रह गई हैं। इसकी कई वजहें सामने आई हैं। इसमें सबसे बड़ी वजह है राशन कार्ड सरेंडर करना और आर्थिक स्थिति में बदलाव होना।
क्या है सुभद्रा योजना?
- यह योजना खास तौर पर 21 से 60 साल की महिलाओं के लिए बनाई गई है।
- इसमें महिलाओं को साल में दो बार 5,000 रुपये की दो किस्तों के रूप में आर्थिक सहायता दी जाती है।
- योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाना है।
- इसके तहत पांच सालों में 50,000 रुपये की मदद दी जाएगी।
Subhadra Yojana Odisha Doccuments
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण
- बीपीएल प्रमाण पत्र
- पैन कार्ड
- आयु प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक खाता पासबुक (आधार संख्या लिंक होनी चाहिए)
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
किसे नहीं मिली दूसरी किस्त?
डिप्टी सीएम प्रावती परिदा ने बुधवार को बताया कि जिन महिलाओं को योजना की पहली किस्त मिल चुकी है, उनमें से करीब 1 लाख महिलाओं को दूसरी किस्त नहीं मिली है। इसकी प्रमुख वजहें यह हैं:
- राशन कार्ड सरेंडर: बहुत सी महिलाओं ने पहली किस्त मिलने के बाद अपना राशन कार्ड सरेंडर कर दिया है, जिससे वे अब स्कीम की पात्रता से बाहर हो गई हैं।
- आय में बढ़ोतरी: कुछ महिलाओं की आय बढ़ गई है, जिससे वे गरीब श्रेणी से बाहर हो गईं।
- धान बेचने और वाहन खरीदने की जानकारी: कुछ लाभार्थी महिलाओं ने 5 एकड़ से अधिक की खेती की और धान बेचा। साथ ही अपने नाम पर वाहन भी खरीदे। ये सब स्कीम की शर्तों का उल्लंघन है।
दूसरी किस्त कब दी गई थी?
मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने इस योजना की दूसरी किस्त 8 मार्च 2025 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन दी थी। इस किस्त में लाखों महिलाओं को 5,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी गई लेकिन 1 लाख महिलाएं इससे वंचित रह गईं।
अगली किस्त कब मिलेगी?
- योजना के तहत 31 मार्च 2025 को आवेदन की आखिरी तारीख थी।
- इसके बाद एक क्षेत्रीय सर्वे किया जाएगा।
- जो महिलाएं पात्र पाई जाएंगी उन्हें रक्षा बंधन के अवसर पर दो किस्तों में 10,000 रुपये दिए जाएंगे।
योजना से कौन महिलाएं होंगी बाहर?
- जिनकी आय अधिक हो गई है
- जिनके पास अब राशन कार्ड नहीं है
- जिनके नाम वाहन या बड़ी जमीन है
- जो योजना की शर्तों को पूरा नहीं करतीं
क्यों है ये योजना खास?
ओडिशा सरकार सुभद्रा योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक सहायता देती है। सरकार चाहती है कि महिलाएं न सिर्फ घरेलू जिम्मेदारियां निभाएं बल्कि अपने खर्च खुद संभालें और छोटे स्तर पर व्यापार या रोज़गार शुरू कर सकें। इस पहल का मकसद महिलाओं को वित्तीय स्वतंत्रता देना है।
राज्य सरकार को यह चिंता भी सता रही है कि पात्र होते हुए भी कई महिलाएं लाभ से वंचित न रह जाएं। इसी को देखते हुए डिप्टी सीएम ने कहा है कि सरकार जल्द ही इसकी समीक्षा करेगी और पात्र महिलाओं को फिर से जोड़ने की प्रक्रिया भी शुरू की जा सकती है।
Subhadra Yojana Application Last Date 2025
| Yojana Name | Subhadra Yojana |
| Last Date | 31 March 2025 |
| Official Website | https://subhadra.odisha.gov.in/ |



















