Sarkari Yojana for Women: महिलाओं के लिए कितनी सरकारी योजना है?

Sarkari Yojana for Women

Sarkari Yojana for Women: देश में महिलाओं के लिए कई प्रकार की सरकारी योजनाएं चलाई जाती है। इसमें गांव की महिलाओं के लिए केंद्रीय सरकार द्वारा और राज्य सरकारों द्वारा भी कई योजनाएं चलाई जाती हैं। आज इस पोस्ट में हम लोग जानेंगे कि भारत में महिलाओं के लिए कौन-कौन सी योजनाएं सरकारों द्वारा चलाई जाती है।

केंद्र सरकार और राज्य सरकारों द्वारा भारत के नागरिकों के लिए कई प्रकार की कल्याणकारी योजनाएं चलाई जाती है। इन योजनाओं के माध्यम से सरकार नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं और आर्थिक सहायता प्रदान करती है। देश में मजदूर, किसान, गरीब जनता और बेरोजगार युवकों के लिए कई प्रकार की योजनाएं हैं।

Join Whatsapp Join Now
Join Telegram Join Now

इन सब के अलावा महिलाओं के विकास के लिए और आर्थिक रूप से महिलाओं को उन्नत बनाने के लिए सरकारों द्वारा खासकर महिलाओं के लिए कई प्रकार की योजनाएं संचालित की जाती है। इन योजनाओं का मुख्य उद्देश्य होता है कि महिलाओं को भी पुरुषों के मुकाबले आर्थिक रूप से मजबूती मिले और देश के विकास में महिलाएं पुरुषों के साथ-साथ आगे बढ़ें।

सरकार के इन्हीं योजनाओं के कारण आज कई क्षेत्र में महिलाएं अपना परचम लहरा रही हैं। समाज में लड़कियों की स्थिति मजबूत करने के लिए और पढ़ाई लिखाई में सहयोग देने के लिए सरकार द्वारा कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जाती है। आईए जानते हैं कि महिलाओं के लिए सरकार द्वारा कौन-कौन से सरकारी योजनाएं चलाई जाती हैं?

Sarkari Yojana for Women: महिलाओं के लिए सरकारी योजना

  • प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना
  • महतारी वंदन योजना
  • फ्री सिलाई मशीन योजना
  • लाडली बहना योजना
  • फ्री आटा चक्की वितरण योजना
  • नारी सम्मान योजना
  • सखी-वन स्टॉप सेंटर योजना
  • प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना
  • आंगनबाड़ी लाभार्थी योजना
  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना
  • प्रधानमंत्री समर्थ योजना

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना

प्रधानमंत्री उज्जवला योजना की शुरुआत 1 में 2016 को की गई थी। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को घरेलू गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाता है। योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर एवं मध्यम वर्ग की महिलाओं को घरेलू गैस सिलेंडर दिया जाता है। अब तक देश में इस योजना के अंतर्गत करोड़ों महिलाओं को लाभ दिया जा चुका है।

फ्री सिलाई मशीन योजना

फ्री सिलाई मशीन योजना एक केंद्रीय योजना है जिसे प्रधानमंत्री द्वारा आरंभ किया गया है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य है महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना। देश के गरीब, मध्यम वर्गीय एवं निम्न वर्गीय महिलाओं को फ्री सिलाई मशीन योजना के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराया जाता है। इस योजना के माध्यम से घरेलू कामकाजी महिलाओं की आय में वृद्धि हुई है।

लाडली बहना योजना

लाडली बहना योजना मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा शुभारंभ किया गया था। इस योजना के माध्यम से मध्य प्रदेश के एक करोड़ से अधिक पात्र महिलाओं को प्रतिमा ₹1000 की आर्थिक मदद दी जाती है। इस योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को अपना इनकम सर्टिफिकेट पेश करना पड़ता है। गरीब और मध्यम वर्ग की महिलाएं इस योजना का लाभ ले सकती हैं।

नारी सम्मान योजना

नारी सम्मान योजना की शुरुआत मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा किया गया था। इस योजना के माध्यम से राज्य की महिलाओं को प्रति माह 2000 रुपए की अनुग्रह राशि प्रदान की जाती है। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

इस प्रकार से देखा जाए तो महिलाओं के लिए केंद्र सरकार द्वारा कई प्रकार की योजनाएं चलाई जाती है। यदि आप भी इस योजना के बारे में ज्यादा जानना चाहती हैं और इसका लाभ लेना चाहती हैं तो यहाँ क्लिक करें

Join Whatsapp Join Now
Join Telegram Join Now

* यह पोस्ट आम नागरिकों की सुविधा के लिए लिखा गया है। यह किसी भी सरकारी आदेश का विकल्प नहीं है।

Related Schemes

Join GroupJoinJoin ChannelJoin