NREGA Job Card Download Process 2024 | नरेगा जॉब कार्ड डाउनलोड

MGNREGA Job Card Download Process

NREGA Job Card Download Process 2024: केंद्र सरकार द्वारा NREGA Yojana को 2006 में शुरू किया गया। इस योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाले लोगों को रोजगार की गारंटी दी जाती है। यह योजना ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए बहुत ही लाभदायक है।

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीण अपने परिवार के साथ रहकर ही 100 दिन का रोजगार प्राप्त कर सकता है। नरेगा योजना के तहत ग्रामीण नागरिकों के पास 100 दिन का रोजगार लेने के लिए NREGA Job Card होना बहुत जरूरी है।

Join Whatsapp Join Now
Join Telegram Join Now

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत यदि किसी गरीब व्यक्ति को रोजगार चाहिए तो उन्हें नरेगा जॉब कार्ड लेना आवश्यक है। बिना NREGA Job Card के इस योजना के अंतर्गत किसी भी प्रकार का लाभ नहीं मिलता है। बता दें कि नरेगा जॉब कार्ड आवेदन करने के कुछ ही दिनों के अंदर बन जाता है और इसे आप डाउनलोड करके रख सकते हैं।

आईए जानते हैं कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत 100 दिन का रोजगार प्राप्त करने के लिए नरेगा जॉब कार्ड को डाउनलोड किस प्रकार करें। इसके बारे में विस्तृत जानकारी नीचे दिया जा रहा है।

NREGA Job Card Download Process 2024

यदि आप मनरेगा योजना के अंतर्गत 100 दिन का रोजगार पाना चाहते हैं तो आपको मनरेगा जॉब कार्ड के लिए आवेदन करना होगा। आवेदन करने के बाद आपको मनरेगा जॉब कार्ड को डाउनलोड करना है। इसके लिए आप नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आप उमंग एप या उमंग पोर्टल पर जाएं।
  • उसके बाद अपना मोबाइल नंबर डालकर ओटीपी प्राप्त करें और लॉगिन करें।
  • वेबसाइट पर Login करने के बाद आपको मनरेगा सेवा को सर्च करना है।
  • मनरेगा पेज खुलने के बाद आपको चार विकल्प दिखाई देंगे।
  • इसमें आपको सेकंड नंबर पर जॉब कार्ड डाउनलोड का ऑप्शन दिखाई देगा।
  • चारों विकल्प में से आप डाउनलोड जॉब कार्ड के विकल्प पर क्लिक कर दें।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। यहाँ आप दो तरीकों से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
  • आप अपना Reference Number या Job Card Number डाल कर नरेगा जॉब कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
  • यदि आपके पास दोनों में से कोई भी नंबर है तो उसे यहां पर सबमिट करके डाउनलोड बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपका नरेगा जॉब कार्ड आपके मोबाइल फोन या लैपटॉप में डाउनलोड हो जाएगा।

NREGA Job Card Download Second Process 2024

नरेगा जॉब कार्ड को आप दूसरे तरीके से भी डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करें।

  • सबसे पहले मनरेगा वेबसाइट पर जाएं और Login बटन पर क्लिक करें।
  • Login पर क्लिक करने के बाद आपको Quick Access का विकल्प मिलेगा।
  • उस पर क्लिक करने के बाद सबसे अंत में Panchayats GP/PS/ZP Login पर क्लिक करें।
  • अब आपके यहां पर अपना ग्राम पंचायत सेलेक्ट करना है और जनरेट रिपोर्ट पर क्लिक करना है।
  • अब अपना जिला, ब्लॉक, पंचायत और ग्राम चुन करके Proceed बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने जॉब कार्ड लिस्ट खुल जाएगी। लिस्ट में अपना नाम देख लें।
  • लिस्ट में अपना नाम ढूंढ कर जॉब कार्ड संख्या के लिंक पर क्लिक करें।
  • जॉब कार्ड संख्या के लिंक पर क्लिक करने के बाद आपका NREGA Job Card Download हो जाएगा।
सरकार की अन्य योजनाएं
Subhadra Yojana Final List 2024 | Rejected List | District Wise List 2024
NPS Vatsalya Scheme: वात्सल्य योजना में अब बच्चों को मिलेगी पेंशन
Subhadra Yojana Online Apply Odisha Website | सुभद्रा योजना ऑनलाइन आवेदन
प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना (PMKMY): किसानों के लिए वृद्धावस्था पेंशन योजना
Rojgar Sangam Yojana Odisha 2024: रोजगार संगम योजना ओडिशा 2024
PM Svanidhi Yojana Online Registration | पीएम स्वनिधि योजना में रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
Join Whatsapp Join Now
Join Telegram Join Now

* यह पोस्ट आम नागरिकों की सुविधा के लिए लिखा गया है। यह किसी भी सरकारी आदेश का विकल्प नहीं है।

Related Schemes

Join GroupJoinJoin ChannelJoin