Majhi Ladki Bahin New Update: महाराष्ट्र सरकार ने राज्य की महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के लिए माझी लड़की बहिन योजना की शुरुआत की है। लेकिन इस योजना को लेकर अब एक बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि जो भी एप्लीकेशन इस योजना के अंतर्गत अभी तक हुए हैं, उनका सरकार द्वारा दोबारा सत्यापन किया जाएगा।
विधानसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र सरकार ने ऐलान किया था कि Majhi Ladki Bahin Yojana की छठी किस्त से महिलाओं के खाते में प्रति महीने ₹1500 की जगह ₹2100 डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर किए जाएंगे। बता दें कि 5 नवंबर को महाराष्ट्र में नई सरकार बन गई है।
महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में नई सरकार बनी है। ऐसे में लड़की बहिन योजना को लेकर लगातार नए-नए फैसले लिए जा रहे हैं। अब तक इस योजना के अंतर्गत दो करोड़ 34 लाख महिलाओं को लाभ दिया जा चुका है। हालांकि अभी भी लाखों की संख्या में ऐसी महिलाएं हैं जिन्होंने इस योजना में आवेदन नहीं किया है।
छठी किस्त से 2100 रुपए प्रति महीने का वादा
पिछली सरकार ने चुनाव के दौरान वादा किया था कि छठी किस्त से राज्य की महिलाओं को प्रति महीने ₹2100 दिए जाएंगे। लेकिन ऐसी अपडेट आ रही है कि प्रशासन अब आवेदन को दोबारा सत्यापित करने का फैसला ले रही है।
यदि Majhi Ladki Bahin Yojana के आवेदन का सत्यापन दोबारा होता है तो ऐसे में कई महिलाओं को इसका लाभ नहीं मिलेगा। जो भी आवेदन सत्यापन में खड़ा नहीं उतरेगा उन्हें दोबारा लाभ नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा जो महिलाएं योजनाएं के लिए जारी पात्रता को पूरा नहीं करती हैं, उनका आवेदन रद्द किया जा सकता है।
यदि आपने भी लड़की बहिन योजना के लिए आवेदन किया है और कोई अन्य आवेदन करना चाहते हैं तो इस पोस्ट को अंत तक पढ़ें। इस पोस्ट में लड़की बहिन योजना के बारे में संपूर्ण जानकारी दी गई है।
Majhi Ladki Bahin New Update
मुख्यमंत्री लड़की बहिन योजना को महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शुरू किया गया था। यह योजना खास तौर पर गरीब महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू किया गया था। अब तक इस योजना के अंतर्गत राज्य की महिलाओं को पांच किस्तों में 7500 रुपए दिए जा चुके हैं।
लाखों ऐसी महिलाएं हैं जो अभी तक Majhi Ladki Bahin Yojana के लाभ से वंचित हैं। नई सरकार बनने के बाद अब लड़की बहिन योजना को लेकर अहम फैसले लिए जा रहे हैं। राज्य में ऐसी लाखों महिलाएं हैं जो अब तक लड़की बहिन योजना के संपूर्ण पात्रता को पूर्ण करते हुए भी लाभ नहीं ले पा रही हैं। ऐसे में यदि सरकार आवेदन का दोबारा सत्यापन करती है तो कुछ महिलाओं को लाभ होगा तो कुछ को नुकसान भी हो सकता है।
जो महिलाएं Majhi Ladki Bahin Yojana की पात्रता को पूरा नहीं करती है, उनके लिए बुरी खबर है। राज्य सरकार द्वारा लड़की बहिन योजना के आवेदन का पुनः सत्यापन करने का फैसला लिया जा रहा है। ऐसे में राज्य की अपात्र महिलाओं का नाम सूची से हटा दिया जाएगा। उन्हें लड़की बहिन योजना के अंतर्गत ₹2100 की किस्त प्रतिमाह नहीं दी जाएगी।
Ladki Bahin New Update (6th Installment)
लड़की बहिन योजना की छठी किस्त को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बताया जा रहा है कि 15 दिसंबर तक लड़की बहिन योजना के छठी किस्त महिलाओं को ट्रांसफर किया जाएगा। धीरे-धीरे सभी महिलाओं को 15 दिसंबर से लड़की बहिन योजना की छठी किस्त मिलना शुरू हो जाएगा।
Ladki Bahin Yojana Eligibility
- महिला महाराष्ट्र की स्थाई निवासी होना चाहिए।
- महिला केवल गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से होना चाहिए।
- आवेदक महिला की आयु 21 वर्ष से लेकर 65 वर्ष के बीच होना चाहिए।
- विवाहित, विधवा, तलाकशुदा, निराश्रित, परित्यक्ता, बेसहारा महिलाएं इसके लिए पात्र हैं।
- परिवार में केवल एक अविवाहित महिला ही इसके लिए आवेदन कर सकती हैं।
- महिला के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से कम होनी चाहिए।
- महिला के परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए।
- महिला के परिवार का कोई भी सदस्य आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
Ladki Bahin Important Related Link
| Ladki Bahin Yojana Form | Click Here |
| Ladki Bahin Yojana Last Date | Click Here |
| Ladki Bahin Yojana List | Click Here |
| Ladki Bahin Yojana Status | Click Here |
| Ladki Bahin Yojana KYC Process | Click Here |
| Ladki Bahin Yojana Beneficiary List | Click Here |
| Ladki Bahin Official Website | Click Here |
| Yojana WhatsApp Group | Join Now |




















