Lado Laxmi Yojana 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपना संकल्प पत्र जारी किया। इस संकल्प पत्र में हरियाणा की महिलाओं पर बीजेपी का विशेष फोकस है। अपने संकल्प पत्र को जारी करते हुए बीजेपी के पार्टी कार्यालय से जेपी नड्डा ने 20 बड़े वादे किए। इन वादों में हरियाणा की महिलाओं के लिए Lado Laxmi Yojana का वादा किया है।
बीजेपी अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि लाडो लक्ष्मी योजना के तहत हर महीने हरियाणा की महिलाओं को 2100 रुपए मिलेंगे। इसके अलावा राज्य के 2 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी मिलेगी। इसमें छात्राएं भी शामिल हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली मेधावी छात्राओं को स्कूटी देने का भी वादा किया गया है।
Lado Laxmi Yojana Haryana 2024 Overview
| योजना का नाम | Lado Lakshmi Yojana Haryana |
| लॉन्च किया गया | हरियाणा सरकार द्वारा |
| योजना का उद्देश्य | वित्तीय सहायता प्रदान करना, महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना |
| योजना का लाभार्थी | 18 से 60 वर्ष की महिलाएं |
| योजना का फायदा | रु. 2,100 प्रति माह आर्थिक सहायता |
| राशि ट्रांसफर | लाभार्थियों के बैंक खातों में DBT के माध्यम से |
| योजना का राज्य | हरियाणा |
| योजना लागू होने का साल | 2024 |
| पंजीकरण प्रारंभ तिथि | 8 अक्टूबर 2024 के बाद |
| पुरानी योजना | Haryana Ladli Lakshmi Yojana |
| आवेदन का तरीका | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वेबसाइट | जल्द जारी किया जाएगा |
लाडो लक्ष्मी योजना क्या है?
Lado Laxmi Yojana को हरियाणा की महिलाओं के लिए लाया गया है। Lado Laxmi Yojana के तहत हरियाणा की महिलाओं हर महीने 2100 रुपए देने की घोषणा की गई है। बता दें कि इससे पहले ही हरियाणा में लाडली सामाजिक सुरक्षा भत्ता योजना के तहत 2,750 रुपए प्रति माह दिया जाता है।
लाडली सामाजिक सुरक्षा भत्ता योजना वैसे लोगों को मिलता है जिनके घर में सिर्फ लड़कियां हैं। उन्हें प्रति महीने 2750 रुपए सरकार द्वारा दिए जाते हैं। इस योजना का लाभ तभी मिलता है जब माता-पिता या तो हरियाणा का होना चाहिए या हरियाणा सरकार के लिए काम करता हो।
Lado Lakshmi Yojana का उद्देश्य
- योजना के माध्यम से गरीबी रेखा के नीचे जीवन जीने वाली महिलाओं को 2100 रुपए मासिक वित्तीय सहायता देना।
- आर्थिक रूप से महिलाओं को सशक्त बनाना।
- आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के जीवन स्तर को सुधारना।
- 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को आर्थिक सहायता देना।
Lado Laxmi Yojana Benefits 2024
लाडो लक्ष्मी योजना हरियाणा सरकार की नई योजना है जो हरियाणा में रहने वाली महिलाओं के लिए लाया गया है। इस योजना के माध्यम से गरीबी रेखा के नीचे जीवन व्यतीत करने वाली महिलाओं को हर महीने ₹2100 की वित्तीय सहायता राज्य सरकार द्वारा डीबीटी के माध्यम से उनके खाते में ट्रांसफर की जाएगी।
इस योजना से महिलाओं की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और वह खुद से अपने फैसले ले सकेगी। इसके अलावा छोटी-मोटी जरूरत के लिए उन्हें किसी दूसरे पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। इस योजना के माध्यम से महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बनेंगी।
Lado Laxmi Yojana Haryana Eligibility Criteria
- आवेदक महिला हरियाणा राज्य की स्थाई निवासी हो।
- महिला की उम्र 18 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होना चाहिए।
- महिलाएं बीपीएल परिवारों से संबंधित होनी चाहिए।
- परिवार में कोई भी सदस्य आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
- योजना में एकल महिला, तलाकशुदा महिला या विधवा महिलाओं को अतिरिक्त लाभ दिया जाएगा।
Lado Laxmi Yojana के लिए जरूरी Doccuments
लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं के पास कुछ जरूरी दस्तावेज होने चाहिए। यदि किसी महिला के पास इन दस्तावेजों में से कोई भी दस्तावेज नहीं पाए जाते हैं तो उनकी एप्लीकेशन सरकार द्वारा रिजेक्ट किया जा सकता है। नीचे दिए गए लिस्ट में आप देख सकते हैं कि लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ लेने के लिए किन-किन डॉक्यूमेंट की जरूरत पड़ेगी।
- आवेदक महिला का पहचान पत्र
- हरियाणा सरकार द्वारा जारी किया गया कोई भी पहचान पत्र।
- महिला का बैंक खाता (बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए)
- महिला का मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
- आवेदक महिला का आयु प्रमाण पत्र
- महिला की शैक्षणिक योग्यता का प्रमाण पत्र (ऑप्शनल)
Lado Laxmi Yojana में अप्लाई कैसे करें?
अभी फिलहाल जेपी नड्डा ने चुनावी सरगर्मी के बीच लाडो लक्ष्मी योजना की घोषणा की है। इस योजना में अप्लाई करने के लिए क्या करना होगा, इसकी जानकारी हरियाणा में बीजेपी सरकार बनने के बाद ही पता चल पाएगी। बता दें कि उड़ीसा में भी बीजेपी ने सुभद्रा योजना की घोषना चुनावी मौसम में की थी। उड़ीसा में चुनाव जीतने के बाद बीजेपी सरकार ने सुभद्रा योजना की शुरूआत कर दी है। हरियाणा में 8 अक्टूबर 2024 को चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद Lado Lakshmi Scheme Haryana Registration के पोर्टल को खोला जाएगा।
लाडो लक्ष्मी योजना की आवेदन प्रक्रिया
लाडो लक्ष्मी योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका लिंक नीचे उपलब्ध होगा। फिर आपको “लाडो लक्ष्मी योजना हरियाणा रजिस्ट्रेशन” पर क्लिक करना होगा। इसके बाद फैमिली आईडी नंबर दर्ज करें और “सेंड ओटीपी” पर क्लिक करें। ओटीपी से सत्यापन करने के बाद उस महिला सदस्य को चुनें जिसके लिए आवेदन करना है। अब आवश्यक जानकारी भरें और फॉर्म को सबमिट कर दें। इस तरह आपका फॉर्म लाडो लक्ष्मी योजना हरियाणा के लिए सफलतापूर्वक जमा हो जाएगा।



















