Ladki Bahin Yojana Breaking News: महाराष्ट्र चुनाव में लड़की बहिन योजना गेम चेंजर साबित हुई है। महाराष्ट्र में चुनाव के बाद अब एनडीए की सरकार बन चुकी है। हाल ही में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने योजना की राशि बढ़ाने की घोषणा भी की है।
अब वहीं दूसरी तरफ भाजपा नेता के एक विवादित बयान के बाद सवाल उठने लगा है कि क्या लड़की बहिन योजना का लाभ मुस्लिम परिवारों को नहीं दिया जाएगा? इस बयान के बाद सियासी खेमों में हलचल बढ़ गई है।
Mazi Ladki Bahin Yojana Status Overview
| योजना का नाम | Ladki Bahin Yojana |
| योजना का लाभ | महिलाओं को हर महीने 1500 रूपए की वित्तीय मदद |
| किसने शुरू की | मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे |
| योजना की शुरुआत | 28 जून 2024 |
| लाभार्थी | महाराष्ट्र की महिलाएं |
| आयु सिमा | 21 वर्ष से 65 वर्ष आयु वर्ग की महिलाएं |
| उद्देश्य | महिलाओ कीआर्थिक मदद करना |
| Last Date | सितंबर 2024 |
| मिलने वाली धनराशि | 1500 रुपये प्रति महीने |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
| मुख्य पोस्ट | Ladki Bahin Yojana |
Ladki bahin Yojana breaking news update
महाराष्ट्र में जीत की हैट्रिक लगाने के बाद महायुति सत्ता पर काबिज हो चुकी है। इस जीत में लड़की बहिन योजना का रोल बहुत ही अहम है और इसका जिक्र पूर्व मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी कर चुके हैं। लेकिन महाराष्ट्र में लोकप्रिय हुई लड़की बहिन योजना पर भाजपा नेता ने बहुत बड़ा बयान दे दिया है।
महाराष्ट्र में बीजेपी के नेता नितेश राणे ने बयान दिया है कि जिन मुस्लिम परिवारों के दो से ज्यादा बच्चे हैं उन्हें लड़की बहिन योजना का लाभ नहीं मिलना चाहिए। नितेश राणे ने कहा कि हिंदू समाज पर हो रहे अत्याचार को देखते हुए हिंदू यात्रा शुरू की गई है। यह मार्च बांग्लादेशी हिंदू भाइयों के लिए है। महाराष्ट्र का हिंदू समाज उनके साथ है। हम उन पर हो रहे अत्याचार को देख रहे हैं।
नितेश राणे ने यह भी कहा कि मुस्लिम परिवारों को मोदी नहीं चाहिए। ऐसे में अगर किसी मुस्लिम परिवार के दो से ज्यादा बच्चे हैं तो उन्हें लड़की बहिन योजना से बाहर कर देना चाहिए। हर सरकारी योजना के ज्यादातर लाभार्थी मुस्लिम परिवार ही हैं। ऐसे में हिंदुओं को फायदा कैसे होगा?
बीजेपी नेता नीतेश राणे ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से निवेदन करूंगा कि आदिवासी समुदाय को छोड़कर जिन भी परिवार के दो से ज्यादा बच्चे हैं उन्हें इस योजना से बाहर कर दिया जाए।
सरकार की तरफ से कोई बयान नहीं
हालांकि लड़की बहिन योजना को लेकर सरकार की तरफ से अभी तक किसी भी प्रकार का बयान नहीं आया है। मुस्लिम परिवारों को इस योजना का लाभ मिलेगा या नहीं इसकी घोषणा सरकार द्वारा नहीं की गई है। सरकार पहले की तरह ही सभी लोगों को लड़की बहिन योजना का लाभ दे रही है।




















