Ladka Bhau Yojana 2024: Apply, Registration, Form, Website, Last Date Details

Ladka Bhau Yojana 2024: Apply, Registration, Form, Website, and Last Date Details

Ladka Bhau Yojana 2024 Online Apply: लड़का भाऊ योजना महाराष्ट्र सरकार द्वारा शुरु किया गया है। यह योजना महाराष्ट्र के युवाओं को कौशल प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए शुरू की गई है। इस योजना का उद्देश्य राज्य में बेरोजगारी को कम करना और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। इसके तहत आवेदकों को छह महीने तक ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग दी जाती है और शैक्षणिक योग्यता के अनुसार मासिक भत्ता भी दिया जाता है।

Ladka Bhau Yojana 2024 महाराष्ट्र सरकार द्वारा राज्य के 18 से 35 साल के बेरोजगार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू की गई एक योजना है। इस योजना के तहत युवा न केवल आर्थिक सहायता प्राप्त करते हैं बल्कि उन्हें उद्योग आधारित प्रशिरक्षण भी सरकार की तरफ से दिया जाता है।​

Join Whatsapp Join Now
Join Telegram Join Now

Ladka Bhau Yojana 2024

लड़का भाऊ योजना में आवेदन करने के बाद 12वीं पास छात्रों को ₹6,000 प्रति महीने और आईटीआई या डिप्लोमा कर चुके छात्रों को ₹8,000 प्रति माह गुजारा भत्ता दिया जाता है। इसके अलावा इस योजना के अंतर्गत ग्रेजुएट छात्रों को ₹10,000 प्रति महीने के हिसाब से भत्ता दिया जाता है।

इस योजना के माध्यम से महाराष्ट्र सरकार महाराष्ट्र के वैसे युवाओं को लाभ प्रदान करती है जो उद्योग आधारित ट्रेनिंग करते हैं और इस दौरान उन्हें वित्तीय आवश्यकता होती है जिसे सरकार द्वारा लड़का भाऊ योजना के माध्यम से दिया जाता है।

Maza Ladka Bhau Yojana

Maza Ladka Bhau Yojana के अंतर्गत महाराष्ट्र सरकार 6 महीने तक फ्री वोकेशनल ट्रेनिंग युवाओं को देती है। यह ट्रेनिंग विभिन्न औद्योगिक और गैर औद्योगिक क्षेत्र में प्रदान किया जाता है। इससे नौकरी के लायक युवाओं को प्रशिक्षण मिलता है और उनकी रोजगार क्षमता में सुधार होता है।

Maza Ladka Bhau Yojana Benefits

लड़का भाऊ योजना महाराष्ट्र सरकार की एक ऐसी योजना है जिसके अंतर्गत युवाओं को खास तौर पर वैसी ट्रेनिंग दी जाती है जो उन्हें रोजगार उपलब्ध करवाने में सहायक हो। इस योजना के द्वारा महाराष्ट्र सरकार युवाओं को कई प्रकार से लाभ प्रदान करती है। महाराष्ट्र सरकार का लक्ष्य है कि राज्य में ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार मिल सके। इसलिए माझा लड़का भाऊ योजना की शुरुआत महाराष्ट्र के युवाओं को ध्यान में रखकर किया गया है।

योजना के माध्यम से महाराज सरकार युवाओं को उद्योग आधारित प्रशिक्षण प्रदान करवाती है ताकि युवा अपनी रोजी-रोटी के लिए नौकरी कर सके। योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद युवाओं को आसानी से नौकरी मिल जाती है। इस योजना में शामिल होने वाले युवाओं को सीधे कंपनी में ले जाकर ट्रेनिंग दी जाती है।

इससे युवा वर्तमान समय में कंपनियों में किस तरह से काम किया जाता है, इसको सीख पाते हैं और आगे चलकर उन्हें नौकरी मिलने में आसानी हो जाती है। इस योजना के माध्यम से महाराष्ट्र सरकार युवाओं के कौशल विकास को प्रोत्साहित करती है। जो भी युवा इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें नीचे दिए Eligibility Criteria को फॉलो करना होगा।

Ladka Bhau Yojana Eligibility

लड़का भाऊ योजना का लाभ लेने के लिए सरकार द्वारा पात्रता निर्धारित किया गया है। जो युवा इस पात्रता के अनुसार योग्य होते हैं, उन्हें सरकार द्वारा उद्योग आधारित प्रशिक्षण के लिए चुना जाता है।

  • आवेदक की उम्र 18 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होना चाहिए।
  • आवेदक युवा महाराष्ट्र राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • युवा प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए 12वीं पास होना चाहिए।

Ladka Bhau Yojana Required Doccuments

लड़का भाऊ योजना में आवेदन करने के लिए युवाओं को पास कुछ दस्तावेज होना चाहिए। नीचे दिए गए लिस्ट में देखें कि आपके पास कौन-कौन से लड़का भाऊ योजना के लिए दस्वावेज मौजूद है।

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • बैंक खाता (आधार लिंक होना चाहिए)
  • निवास प्रमाण पत्र
  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर और ईमेल
  • स्कूल, कॉलेज का सर्टिफिकेट

Ladka Bhau Yojana Apply 2024

  • आधिकारिक वेबसाइट (rojgar.mahaswayam.gov.in) पर जाकर नया यूजर रजिस्टर करें।
  • इसके बाद नाम, जन्मतिथि, शिक्षा और रोजगार संबंधी विवरण दर्ज करें।
  • फिर स्कैन किए गए दस्तावेज अपलोड करें और फॉर्म सबमिट करें।
  • अपने ईमेल से अपना अकाउंट बनाएं और लॉगिन करके आवेदन को पूरा करें।

Ladka Bhau Yojana Website

Official WebsiteLadka Bhau Yojana Website
Yojana WebsiteHindi Yojana Website

Majha Ladka Bhau Yojana FAQs

माझा लड़का भाऊ योजना क्या है?

माझा लड़का भाऊ योजना महाराष्ट्र सरकार की ऐसी योजना है जो खासतौर पर राज्य के युवाओं के लिए लाया गया है। इसमें युवाओं को रोजगार के लिए ट्रेनिंग सरकार द्वारा उपलब्ध कराया जाता है।

माझा लड़का भाऊ योजना में कौन आवेदन कर सकता है?

माझा लड़का भाऊ योजना में सिर्फ महाराष्ट्र राज्य के युवा ही आवेदन कर सकते हैं।

माझा लड़का भाऊ योजना में आवेदन की उम्र क्या है?

माझा लड़का भाऊ योजना में आवेदन करने के लिए आवेदक की आयु 18 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होना चाहिए।

Join Whatsapp Join Now
Join Telegram Join Now

* यह पोस्ट आम नागरिकों की सुविधा के लिए लिखा गया है। यह किसी भी सरकारी आदेश का विकल्प नहीं है।

Related Schemes

Join GroupJoinJoin ChannelJoin