Jharkhand Gogo Didi Yojana Online Apply 2024: केंद्र सरकार द्वारा झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले झारखंड की महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया गया है। झारखंड सरकार द्वारा गोगो दीदी योजना के नाम से एक महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के अंतर्गत झारखंड की सभी महिलाओं को हर महीने 2100 रुपए मिलेंगे।
बता दें कि झारखंड में रहने वाली 15 वर्ष से लेकर 49 वर्ष के बीच की महिलाओं को इस योजना के अनुसार लाभ दिया जाएगा। आइए जानते हैं Jharkhand Gogo Didi Yojana Eligibility, Required Doccuments, Benefits के बारे में विस्तार से।
Jharkhand Gogo Didi Yojana 2024 Overview
| योजना का नाम | गोगो दीदी योजना |
| उद्देश्य | महिलाओं को वित्तीय सहायता |
| लाभार्थी | झारखंड के महिलाएं |
| फायदे | ₹2100 प्रति महीना सीधे बैंक खाते में |
| गोगो दीदी योजना वर्ष | 2024 |
| पात्रता मानदंड | झारखंड में रहने वाले महिलाएं |
| Age Limit | 15-49 Years |
| Form Fillup Date | अक्टूबर 2024 |
| Online Apply Date | अक्टूबर 2024 |
| Website | Yojana Portal |
झारखंड गोगो दीदी योजना क्या है?
Jharkhand GoGo Didi Yojana 2024 केंद्र सरकार की एक प्रमुख योजना है जिसे झारखंड, जम्मू कश्मीर और हरियाणा में लागू किया जाएगा। इस योजना के तहत सभी महिलाओं को हर महीने ₹2100 दिए जाएंगे। इस योजना के तहत साल भर में ₹25200 सीधे महिलाओं के बैंक खाते में जमा किए जाएंगे। “गोगो” संतकली भाषा का एक शब्द है, जिसका मतलब ‘मां’ होता है।
इस योजना को सफल बनाने के लिए केंद्र सरकार अपना अंश राज्य सरकारों को देगी, जिसमें केंद्र का योगदान ₹1000 और राज्य सरकार का ₹1100 रहेगा।
Jharkhand Gogo Didi Yojana की शुरुआत 3 या 4 अक्टूबर 2024 को भाजपा सरकार कर सकती है। हेमंत विश्वा शर्मा ने बताया कि योजना के पहले चरण की घोषणा इसी महीने 3 या 4 तारीख को भाजपा द्वारा की जाएगी।
Jharkhand Gogo Yojana Benefits 2024
- गोगो दीदी योजना के अंतर्गत राज्य की महिलाओं और बेटियों को हर महीने ₹2100 दिए जाएंगे।
- झारखंड राज्य के सभी गरीब परिवारों की महिलाएं और बेटियां इस योजना का लाभ उठा सकती हैं।
- भाजपा के संकल्प पत्र के अनुसार बालिका के जन्म पर उसे सम्मान राशि दी जाएगी।
- इस योजना के माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकेंगी और समाज में स्वतंत्र जीवन व्यतीत कर सकेंगी।
- योजना के तहत दी जाने वाली राशि को सीधे DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से महिलाओं के बैंक खाते में भेजा जाएगा।
Jharkhand Gogo Yojana Eligibility 2024
- झारखंड राज्य की सभी महिलाएं इस योजना का लाभ उठा सकती हैं।
- इस योजना में बेटियों को भी जन्म से ही लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
- गोगो दीदी योजना में मां और बेटी दोनों को लाभ प्राप्त होगा।
- यदि महिला के परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रुपये या उससे कम है तो वे इस योजना के लिए पात्र होंगी।
- योजना का लाभ लेने के लिए आवेदिका का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना अनिवार्य है।
- केवल वही महिलाएं आवेदन कर सकती हैं जो झारखंड राज्य की मूल निवासी हैं।
- यदि महिला के परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी में है या आयकर दाता है तो वह इस योजना का लाभ नहीं ले सकेंगी।
Jharkhand Gogo Didi Yojana Important Doccuments
झारखंड गोगो दीदी योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करने वाली महिलाओं के पास नीचे दी गई डॉक्यूमेंट की आवश्यकता होगी। यदि महिलाओं के पास इनमें से कोई भी डॉक्यूमेंट मौजूद नहीं है तो उन्हें जल्द से जल्द इन्हें बनवा लेना चाहिए।
- महिला का आधार कार्ड
- महिला का बैंक खाता
- महिला के नाम से राशन कार्ड
- आवेदक महिला का पैन कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आय प्रमाण पत्र
- महिला का घोषणा पत्र
- मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
Gogo Didi Yojana Online Apply 2024
GoGo Didi Yojana Application Process: गोगो दीदी योजना के लिए आवेदन ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीकों से किया जा सकेगा।
- फॉर्म प्राप्त करने के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं है। भाजपा के कार्यकर्ता आपके घर पर आकर फॉर्म भरने में आपकी मदद करेंगे।
- एक बार फॉर्म सही से भरने के बाद आपको इसे ऑनलाइन करवाना होगा। यह काम आप प्रज्ञा केंद्र से या अपने प्रखंड कार्यालय में जाकर कर सकते हैं।
- इस योजना के लिए अभी तक कोई आधिकारिक पोर्टल या ऑनलाइन आवेदन का तरीका जारी नहीं हुआ है, लेकिन संभावना है कि तीन या चार अक्टूबर तक पूरी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
- फॉर्म भी अभी तक जारी नहीं हुआ है, लेकिन तीन या चार अक्टूबर को फॉर्म भी उपलब्ध हो जाएगा। ध्यान रखें कि किसी भी तरह की गलत सूचना या बहकावे में न आएं और इस योजना के आवेदन के लिए किसी को पैसा न दें।
Jharkhand Gogo Didi Yojana Portal
गोगो दीदी योजना के लिए ऑनलाइन पोर्टल अभी तक जारी नहीं किया गया है, लेकिन जानकारी के अनुसार, यह पोर्टल 3 या 4 अक्टूबर 2024 तक खुलने की उम्मीद है। उस दिन योजना की आधिकारिक घोषणा के साथ ही आवेदन प्रक्रिया और पोर्टल की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।



















