Mahatari Vandana Yojana: महतारी वंदन योजना में पैसा नहीं आया? ऐसे चेक करें स्टेटस

महतारी वंदन योजना

Key Points:

  • अब तक कुल ₹10,433.64 करोड़ की राशि वितरित
  • पात्र महिलाओं को हर माह ₹1000 की सहायता
  • नाम न आने पर वेबसाइट या पंचायत से करें संपर्क

Key Points:

  • अब तक कुल ₹10,433.64 करोड़ की राशि वितरित
  • पात्र महिलाओं को हर माह ₹1000 की सहायता
  • नाम न आने पर वेबसाइट या पंचायत से करें संपर्क

छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना से लाखों महिलाएं जुड़ी हैं और अब तक करोड़ों रुपये की राशि उनके खातों में ट्रांसफर की जा चुकी है। लेकिन हाल ही में सामने आया है कि हजारों महिलाएं अब भी इस योजना की किस्त से वंचित हैं। कई महिलाओं को 16वीं किश्त तक की कोई राशि नहीं मिली है। इससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

महतारी वंदन योजना की शुरुआत मार्च 2024 में हुई थी। इस योजना के तहत 21 से 60 वर्ष तक की विवाहित, विधवा और तलाकशुदा महिलाओं को हर महीने ₹1000 की सहायता राशि दी जाती है। अब तक 16 किश्तों में कुल ₹10,433.64 करोड़ रुपये की राशि 69.30 लाख से अधिक महिलाओं को ट्रांसफर की जा चुकी है।

Join Whatsapp Join Now
Join Telegram Join Now

फिर भी कई ऐसी महिलाएं हैं जिनके खाते में पैसे नहीं आए हैं। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं — जैसे बैंक खाते का आधार से लिंक न होना, दस्तावेजों में त्रुटि, या फिर पात्रता में बदलाव।

अगर पैसा नहीं आया तो क्या करें?

  1. सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. वहां ‘Beneficiary Status’ विकल्प पर क्लिक करें।
  3. आधार से लिंक मोबाइल नंबर या लाभार्थी कोड दर्ज करें।
  4. मांगा गया कैप्चा भरें और Submit पर क्लिक करें।
  5. आपकी स्टेटस रिपोर्ट स्क्रीन पर दिख जाएगी।
  6. यदि आवेदन स्वीकृत हुआ है तो पैसा मिलेगा।
  7. यदि आवेदन लंबित है तो पैसा नहीं मिलेगा।

यदि स्टेटस में कोई त्रुटि दिखाई दे या नाम सूची में नहीं हो तो आप अपने ग्राम पंचायत सचिव, जनपद कार्यालय या नजदीकी लोक सेवा केंद्र से संपर्क कर सकते हैं।

महतारी वंदन योजना का उद्देश्य क्या है?

महतारी वंदन योजना केवल आर्थिक सहायता देने तक सीमित नहीं है। इसका मकसद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना, उन्हें सम्मानजनक जीवन देने और सामाजिक सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है।

Join Whatsapp Join Now
Join Telegram Join Now

Related Schemes

Join GroupJoinJoin ChannelJoin